मध्य प्रदेश में बनेंगे लग्जरी रिसॉर्ट और होटल, Travel Mart में आए हजारों करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Published : Oct 07, 2026, 11:15 PM IST
madhya pradesh travel mart 2026 tourism investment mohan yadav

सार

Madhya Pradesh Travel Mart 2026 में पर्यटन क्षेत्र के लिए बड़े निवेश प्रस्ताव आए। सीहोर में ₹848 करोड़ की परियोजना समेत होटल, रिसॉर्ट और वाइल्डलाइफ टूरिज्म पर जोर दिया गया।

मध्य प्रदेश अब सिर्फ जंगल, मंदिर और ऐतिहासिक किलों की वजह से नहीं, बल्कि बड़े पर्यटन निवेश के लिए भी अपनी पहचान मजबूत करने की तैयारी में है। भोपाल में आयोजित Madhya Pradesh Travel Mart 2026 में होटल, रिसॉर्ट, वाइल्डलाइफ और हेरिटेज टूरिज्म से जुड़े कई बड़े प्रस्ताव सामने आए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि MP पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं वाला राज्य है।

848 करोड़ की परियोजना से 920 रोजगार

कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुए आयोजन में सीहोर के रामगढ़ के लिए ₹848.40 करोड़ के निजी निवेश का अहम एमओयू हुआ। A.R.M. Foods यहां गोल्फ कोर्स, होटल विला, वेलनेस रिसॉर्ट और लग्जरी होटल विकसित करेगी। परियोजना से करीब 920 प्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। इसके अलावा हॉस्पिटैलिटी और रिसॉर्ट सेक्टर में भी बड़े प्रस्ताव आए। उज्जैन, इंदौर और वाइल्डलाइफ सर्किट के लिए ₹500 करोड़ के निवेश की योजना सामने आई, जबकि कई कंपनियों ने मांडू, खजुराहो, सीधी, मैहर, सतपुड़ा और अन्य पर्यटन स्थलों पर प्रोजेक्ट प्रस्तावित किए।

यह भी पढ़ें: इस दिन छा जाएगा अंधेरा! 6 मिनट तक गायब रहेगा सूरज, भारत में भी दिखेगा नजारा

ओरछा से जंगलों तक बदलेगा पर्यटन का चेहरा

हेरिटेज टूरिज्म के तहत ओरछा के ऐतिहासिक परिसर की समेकित प्रबंधन योजना के लिए School of Planning and Architecture, दिल्ली के साथ एमओयू हुआ। पर्यावरण और संरक्षण योजना पर DRONAH के साथ भी समझौता किया गया। वाइल्डलाइफ टूरिज्म में कान्हा, कूनो, पेंच, बांधवगढ़, पन्ना, सतपुड़ा और अन्य क्षेत्रों में नए रिसॉर्ट विकसित करने की योजनाएं सामने आईं। वहीं पर्यटन वाहन चालकों के कौशल विकास के लिए पहले चरण में भोपाल के 100 ड्राइवरों को प्रशिक्षण देने का प्रस्ताव है।

फिल्म, फूड और एडवेंचर टूरिज्म पर भी जोर

Travel Mart में MP को फिल्म हब बनाने, फूड टूरिज्म बढ़ाने और बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए MICE डेस्टिनेशन विकसित करने पर भी चर्चा हुई। अभिनेता अन्नू कपूर, TVF के अरुणाभ कुमार और शेफ रणवीर बरार ने पर्यटन से जुड़े सुझाव दिए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निवेशकों को जमीन, इंफ्रास्ट्रक्चर और जरूरी मंजूरियां समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। सरकार की कोशिश है कि नए निवेश के साथ पर्यटन स्थलों पर स्थानीय रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ें।

यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन पर टूटा दुखों का पहाड़, मां रूपी सोरेन का निधन; अस्पताल में थे CM

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MP Wildlife: नौरादेही टाइगर रिजर्व में CM मोहन यादव ने छोड़े 2 चीते, नाम वियोम और नीरा
PM मोदी के 25 साल पर उज्जैन में भव्य कार्यक्रम, CM मोहन यादव ने मशाल लेकर लिया अनूठा संकल्प