
Anuppur Agriculture News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर जिले का महत्वपूर्ण योगदान है। अनूपपुर जल संपदा से समृद्ध जिला है। यहां केवई उद्वहन सिंचाई परियोजना के माध्यम से सिंचाई सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य तकनीक और नवाचार के जरिए कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों की आय में वृद्धि करना और सिंचाई क्षमता को 100 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में कुछ समय बाद किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा-संकल्प अभियान के तहत किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ के तहत मुख्यमंत्री निवास से अनूपपुर में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में वर्चुअली भाग लिया और किसान भाइयों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि किसान चौपालों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाई जाए और उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जाए। उन्होंने बताया कि अनूपपुर में धान, गेहूं, दलहन और तिलहन के साथ किसान नई फसलों और आधुनिक तकनीकों को भी अपना रहे हैं। जिले में मशरूम और स्ट्रॉबेरी की खेती भी की जा रही है।
ये भी पढ़ें- MP Education News: छात्रों को लैपटॉप, 55 जिलों में PM College, शिक्षकों पर भी फोकस
मुख्यमंत्री ने किसानों को पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और अन्य कृषि आधारित गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कृषि का भविष्य उज्ज्वल है और किसान अपने बच्चों को कृषि उद्योगों से जोड़ें। राज्य सरकार किसानों के हित में हर कदम पर उनके साथ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से दूरदराज के गांवों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों के लिए नि:शुल्क रजिस्ट्री की व्यवस्था भी शुरू की गई है। सरकार बच्चों की बेहतर शिक्षा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास कर रही है।
ये भी पढ़ें- Ujjain News: महाकाल नगरी में विकास की रफ्तार तेज, मेट्रो से ई-बस तक, CM मोहन यादव ने बताया 173 करोड़ का बड़ा प्लान
प्रदेश में ज्वार और बाजरा जैसे श्रीअन्न के साथ धान उपार्जन के लिए पंजीयन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने किसानों से समय पर पंजीयन कराने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रमेश सिंह, अरुणकुमार चंद्रवंशी, प्रेमलाल केवट, रामभजन और माधव सिंह राठौर से उन्नत कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती, सरकारी योजनाओं, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन पर बातचीत की। अनूपपुर कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में अपेक्स बैंक भोपाल के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश भी उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।