MP में बीजेपी के 39 प्रत्याशी: भोपाल से अलोक शर्मा को टिकट, दिग्विजय सिंह के भाई के जगह प्रियंका मीणा को मौका

Published : Aug 17, 2023, 07:15 PM ISTUpdated : Aug 17, 2023, 07:51 PM IST
MP BJP Candidate List 2023

सार

भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने गुरुवार को पहली लिस्ट जारी करते हुए मध्य प्रदेश में 39 नामों का ऐलान किया है।

भोपाल. भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने गुरुवार को पहली लिस्ट जारी करते हुए मध्य प्रदेश में 39 नामों का ऐलान किया है। बीजेपी की यह वो सीटें हैं जिन पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा है। यानि बीजेपी यहां पर दो या तीन बार से चुनाव हार रही है। इसीलिए चुनाव से तीन महीने पहले यहां के प्रत्याशियों को फाइनल किया है। ताकि समय से इन सीटों पर फोकस किया जा सके।

आलोक शर्मा और धुव्रनारायण सिंह को भोपाल से टिकट

भोपाल उत्तर से पूर्व महापौर आलोक शर्मा को बीजेपी ने पहली बार टिकट देकर प्रत्याशी बनाया है। वहीं मध्य प्रदेश से पूर्व विधायक धुव्रनारायण सिंह को मौका दिया है। इसके अलावा इंदौर के राऊ से मधु वर्मा को एक बार फिर टिकट दिया है। जबकि जबलपुर पूर्व से अंचल सोनकर पर पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह का टिकट काट प्रियंका मीणा को मौका

बीजेपी ने भिंड के गोहद से पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को टिकट दिया है। सुमावली से सिंधिया समर्थक अदल सिंह कंसाना पर भरोसा जताया है। वहीं छतरपुर से पूर्व मंत्री ललिता यादव को एक बार फिर टिकट मिला है। जबकि पेटलावद से निर्मला भूरिया का नाम फाइनल किया है। छिंदवाड़ा जिले की सौंसर विधानसभा सीट से बीजेपी ने पूर्व मंत्री नाना भाऊ मोहोड़ को प्रत्याशी बनाया है। चाचौड़ा सीट से प्रियंका मीणा को टिकट दिया है। इस सीट में वर्तमान में दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह विधायक है। लेकिन बीजेपी ने इस बार प्रियंका मीणा पर भरोसा जताया है।

पीएम मोदी और अमित शाह के साथ जेपी नड्डा ने किए नाम फाइनल

बता दें कि दिल्ली में मध्य प्रदेश और छत्तसीगढ़ को लेकर बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। जिसमें दोनों राज्यों की विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर काफी लंबी चर्चा चली। इस मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित चुनाव समिति के नेता शामिल हुए थे। बैठक में दोनों राज्यों की उन विधानसभा सीटों पर फोकस किया गया, जिन सीटों पर भाजपा हारी हुई है।

 

 

 

यह भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट: CM भूपेश बघेल के खिलाफ उनके के ही रिश्तेदार को मैदान में उतारा

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

उज्जैन में CM मोहन यादव ने लॉन्च की महाकाल-ओंकारेश्वर प्रसाद पोस्टल सेवा, 16800 ग्रामीण डाक सेवकों को सम्मान
MP Cabinet Decision: मोहन यादव सरकार ने किसान कल्याण वर्ष में 10500 करोड़ की 5 योजनाओं को 2031 तक दी मंजूरी