मजाक के बहाने Rape किया, घुटने तोड़ दिए, बदनामी से पति को राष्ट्रपति अवार्ड भी नहीं मिला, पैसा बेशुमार, फिर भी पुलिस के आगे लाचार

Published : Mar 16, 2023, 09:48 AM ISTUpdated : Mar 16, 2023, 10:15 AM IST
Police could not arrest Dharmendra Mishra accused of raping

सार

मुंबई के बिजनेस टाइकून की पत्नी को फंसाकर रेप, मारपीट और ब्लैकमेल करने के आरोपी को पुलिस 90 दिन बाद भी खोज नहीं पाई है।  पुलिस आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट तक इश्यू नहीं करा पाई है, कोर्ट में चार्जशीट पेश करना तो दूर की बात।

भोपाल. मुंबई के बिजनेस टाइकून की पत्नी को फंसाकर रेप, मारपीट और ब्लैकमेल करने के आरोपी को पुलिस 90 दिन बाद भी खोज नहीं पाई है। आखिर ऐसी कैसी इन्वेस्टिगेशन चल रही कि पुलिस आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट तक इश्यू नहीं करा पाई है, कोर्ट में चार्जशीट पेश करना तो दूर की बात।

1. पहली तस्वीर पीड़िता की है, जिसके आरोपी ने रेप का विरोध करने पर घुटने तोड़ दिए। दूसरी तस्वीर में आरोपी धर्मेंद्र मिश्रा अपनी पत्नी के साथ है। धर्मेंद्र की पत्नी भी इस मामले में आरोपी है, जिसे जमानत मिल चुकी है।

2. इस मामले की जांच श्यामला हिल्स पुलिस कर रही है, जहां मुख्यमंत्री निवास है। आरोपी को नहीं पकड़ पाने से अब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

3.पीड़िता ने मीडिया के सामने(दैनिकभास्कर) अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि FIR को 90 दिन होने के बावजूद पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई है।

4. वैसे धर्मेंद्र मिश्रा की 2 फरवरी को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। उसने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगा रखी थी, जिस पर 14 मार्च को सुनाई हुई। आरोपी के वकील ने कोर्ट से हफ्तेभर का समय मांगा है, जिसे मंजूर किया गया है।

5.उधर, श्यामला हिल्स थाना प्रभारी उमेश यादव सफाई देते हैं कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। लगातार सर्चिंग जारी है।

6. 38 वर्षीय पीड़िता के पति का मुंबई में बड़ा बिजनेस है। उनकी गिनती अरबपतियों में होती है। मूलत: यूपी के सुल्तानपुर के एक बड़ी बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। पति मुंबई में रहता है, जबकि पत्नी का भोपाल आना-जाना लगा रहता है।

7. पीड़िता के अनुसार, 20 जनवरी, 2011 को उसकी शादी हुई थी। उसके तीन बेटे हैं। बड़ा 11 साल का, मझला 5 और सबसे छोटा 4 साल का है। पीड़िता अपने पति की कंपनी में पार्टनर भी है।

7. मार्च, 2021 भोपाल में एक सहेली के घर हुए कार्यक्रम में पीड़िता का आना हुआ। यही उसकी पहचान धर्मेंद्र से हुई और दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर एक्सचेंज कर लिए। इसके बाद पीड़िता भोपाल में रहने लगी थी।

8. धर्मेंद्र मिश्रा ने खुद को थियेटर आर्टिस्ट बताया था। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे से जुड़ गए। एक दिन धर्मेंद्र ने पीड़िता के सामने शादी का प्रपोजल रख दिया। लेकिन जब उसने नाराजगी जताई, तो आरोपी ने इसे मजाक कहकर टाल दिया।

9. पीड़िता के मुताबिक, 20 अप्रैल, 2021 ने उसे अपने जन्मदिन पर घर आमंत्रित किया। वहां उसकी पत्नी मोनिका को पीड़िता ने आरोपी की हरकत के बारे में बताया। उसी शाम धर्मेंद्र ने दुबारा बहाने से उसे अपने घर बुलाया।

10. पीड़िता ने कहा कि जब वो दुबारा उसके घर पहुंची, तो आरोपी ने यह कहकर से जूस पीने को दिया कि वो मोनिका ने भेजा है। जूस पीकर वो बेहोश हो गई, तब उसके साथ रेप किया गया।

11. पीड़िता ने कहा कि जब उसने इसकी जानकारी मोनिका को दी, तो वो उल्टा भड़क गई। लिहाजा पीड़िता डरकर मई, 2021 में मुंबई लौट गई।

12. पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद धर्मेंद्र उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसने डरा-धमकाकर भोपाल बुलाया। यहां वो होटल ताज में एक महीने रही। इसका 30 लाख रुपए का बिल उसे पकड़ा दिया गया। आरोपी ने कई बार धमकी देकर अपने कटारा हिल्स स्थित पुराने घर में ले जाकर रेप किया।

13. पीड़िता के बच्चे भोपाल में पढ़ रहे थे, लिहाजा वो जून, 2022 में टीटी नगर में एक किराये के घर में शिफ्ट हो गई। यहां भी आरोपी उसके साथ जबर्दस्ती करने लगा।

14. पीड़िता ने कहा कि 3 नवंबर, 2022 को जब आरोपी ने उसके बेटे पर हाथ उठाया, तब वो सहन नहीं कर सकी। हालांकि उसने मारा, जिससे उसके घुटने टूट गए।

15. पीड़िता ने कहा कि उसकी बदनामी के कारण उसके पति को मिलने वाला राष्ट्रपति अवार्ड तक कैंसल हो गया।

यह भी पढ़ें

बेटी है या कसाई: मां को दरांती से काटते वक्त जरा भी दया नहीं आई, 3 महीने से कटी लाश अलमारी में रखकर बैठी थी

इस IPL क्रिकेटर को लगी 420 करने की ऐसी आदत, धोनी-CM तक को नहीं छोड़ा, कौन हैं ये महाठग बुदुमुरु नागराजू?

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कूनो में फिर गूंजा चीता मिशन: सीएम डॉ. यादव ने छोड़े 3 चीते, बोले– ये हमारे लिए कोहिनूर
गजब हो गया: MP में एक विभाग का बना गया Fake Account, सरकार ने जारी किया Alert