Rajgarh News: सड़क किनारे चाय बनाते दिखे CM मोहन यादव, लोग रह गए हैरान

Published : Jul 24, 2026, 08:39 AM IST
mohan yadav made tea in rajgarh

सार

धार जिले के राजगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टी-स्टॉल पर रुककर खुद चाय बनाई, दुकानदार और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उनकी सादगी ने सभी का दिल जीत लिया।

भोपाल/आलीराजपुर/धार। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने सहज और सरल व्यवहार के लिए देशभर में अलग पहचान रखते हैं। समय-समय पर उनकी सादगी से जुड़े कई पल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनते रहे हैं। ऐसा ही एक और दृश्य 23 जुलाई को सामने आया, जब उन्होंने धार जिले के राजगढ़ में एक छोटे से टी-स्टॉल पर रुककर लोगों से आत्मीय मुलाकात की।

CM मोहन यादव आलीराजपुर के कार्यक्रमों के बाद सड़क मार्ग से निकले इंदौर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 जुलाई को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली चंद्रशेखर आजाद नगर (आलीराजपुर) में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे सड़क मार्ग से इंदौर के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने रास्ते में कई स्थानों पर रुककर आम लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

राजगढ़ में टी-स्टॉल पर खुद बनाई चाय, दुकानदार से की बातचीत

धार जिले के राजगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री का काफिला एक टी-स्टॉल के पास रुका। यहां डॉ. मोहन यादव ने खुद चाय बनाकर सभी को चौंका दिया। इस दौरान उन्होंने दुकान संचालक से उसके कामकाज, व्यवसाय और रोजमर्रा की चुनौतियों के बारे में विस्तार से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद स्थानीय लोगों से भी विभिन्न सामाजिक और क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा की।

दुकानों पर भी रुके, व्यापारियों और कर्मचारियों से जाना हाल

राजगढ़ से आगे बढ़ने के दौरान मुख्यमंत्री कुछ अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों और वहां काम कर रहे कर्मचारियों से मुलाकात की, उनके अनुभव सुने और स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री का यह सहज और आत्मीय व्यवहार लोगों को काफी प्रभावित करता नजर आया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव को सामने देखकर लोगों में दिखा उत्साह

CM मोहन यादव के अचानक बीच बाजार पहुंचने से स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने बताया कि उन्होंने अब तक प्रदेश के मुख्यमंत्री को केवल टीवी और सोशल मीडिया पर ही देखा था। पहली बार उन्हें अपने बीच देखकर लोग उत्साहित हो गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सादगी और आम लोगों से जुड़ने का अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट
MP के लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी! पुलिस विभाग में 9,662 नई भर्तियों को हरी झंडी