बागेश्वर धाम: पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में 95 की घर वापसी, बन गए थे ईसाई

Published : May 01, 2023, 12:41 AM ISTUpdated : May 01, 2023, 12:44 AM IST
sagar news bageshwar dham pandit dhirendra krishna shastri s katha

सार

मध्य प्रदेश के सागर जिले में बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 50 से अधिक परिवारों ने घर वापसी की। महंत शास्त्री के समक्ष 95 लोगों ने सनातन धर्म अपनाया। इन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया था।

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 50 से अधिक परिवारों ने घर वापसी की। महंत शास्त्री के समक्ष 95 लोगों ने सनातन धर्म अपनाया। इन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया था। हिंदू धर्म में वापसी करने वाले लोग जिले के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सभी को आशीर्वाद दिया।

24 अप्रैल से बांके बिहारी नगर में चल रही है कथा

जिले के बहेरिया इलाके में स्थित बांके बिहारी नगर में 24 अप्रैल से कथा चल रही है। रविवार को कथा के आखिरी दिन लाखों श्रद्धालुओं के बीच पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 95 लोगों की घर वापसी कराई। ईसाई धर्म से हिंदू धर्म में वापसी करने वाले लोगों का कहना है कि वह लालच में आकर भटक गए थे। पर अब वह सनातन धर्म में ही रहेंगे, भटकेंगे नहीं।

लालच में बन गए थे ईसाई

रिपोर्ट्स के अनुसार, हिंदू धर्म में वापसी करने वाले एक शख्स ने कहा कि धर्म परिवर्तन के लिए उन्हें सुविधा का लालच दिया गया था। धर्म परिवर्तन कराने वाले लोगों ने कहा था कि ईसाई बन जाओ, तो बच्चों को पैसा मिलेगा। इसलिए हमने ईसाई धर्म स्वीकार लिया। पर राम कथा सुनने के बाद हमारी आत्मा जग गई है। अब जब तक जीवन रहेगा। हम सनातन धर्म में ही रहेंगे।

मंगलसूत्र और बिंदी लगाने से किया था मना

एक अन्य शख्स ने कहा कि उन्हें लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया गया। उन्हें राजघाट ले जाकर डुबकी लगवाई गई। बकरी, कंबल और मच्छरदानी दी गई। मजदूर वर्ग के यह लोग लालच में आ गए थे। उनसे कहा गया था कि धर्म स्वीकारोगे तो सुविधाएं मिलेंगी। एक महिला ने कहा कि धर्म परिवर्तन के बाद उसे मंगलसूत्र पहनने और बिंदी लगाने के लिए मना किया गया। हम लोग भटक गए थे। पर अब हम लोग सनातन धर्म में ही रहेंगे।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी
MP में भीषण हादसा : स्क्वॉड टीम के 4 पुलिस जवानों की मौत, लेकिन डॉग को खरोंच नहीं