
मुंबई. दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले अटल सेतु पर दरार आने के बाद ये मामला जमकर सुर्खियों में आ गया है। इस मामले में अब भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच छिड़ी जुबानी जंग के बाद काम भी शुरु हो गया है। शनिवार को इन दरारों को भरा जाने लगा है।
भाजपा ने झूठा बताया आरोप
इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने इस पुल के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उद्घाटन के कुछ ही समय बाद पुल में दरार आ गई है। जिससे लोगों की जान को खतरा है। वहीं इस मामले में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताता है।
यह भी पढ़ें : महिलाओं के लिए खुशखबरी : 25 से 50 साल तक की महिला को मिलेंगे 1000 रुपए महीना
मरम्मत का काम शुरू
ये मामला और अधिक तुल पकड़े इससे पहले मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। शनिवार को इस सेतु पर काम शुरू हो गया है। परियोजना प्रमुख कैलाश गंतरा ने बताया कि शाम तक काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल सेतु पर आई दरारों की बात अफवाह है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में दिल्ली की श्रद्धा जैसा हत्याकांड: महिला को कई टुकड़ों में काटा, बीकानेर में लाश-जोधपुर में मिला सिर और हाथ
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।