Heavy Rain Warning: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर लैंडस्लाइड से लगा लंबा जाम, रायगढ़ हादसे में अब तक 27 की मौत

Published : Jul 24, 2023, 07:14 AM ISTUpdated : Jul 24, 2023, 07:16 AM IST
Mumbai Pune Mumbai Express Highway

सार

महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड्स की घटनाओं में कइयों की मौत और जगह-जगह रास्ते बंद हो रहे हैं। मुंबई-पुणे-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर भूस्खलन से ट्रैफिक जाम हो गया। रायगढ़ जिले में हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।

मुंबई. महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड्स की घटनाओं में कइयों की मौत और जगह-जगह रास्ते बंद हो रहे हैं। रविवार(23 जुलाई) रात मुंबई-पुणे-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर भूस्खलन से ट्रैफिक जाम हो गया। हालांकि भूस्खलन के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भूस्खलन से एक्सप्रेसवे की तीनों लेन पर वाहनों का आवागमन रोकना पड़ा। उधर, रायगढ़ जिले में हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। 78 लोग अभी भी लापता हैं।

महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी, भूस्खलन

जब भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अधिक बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने 24 जुलाई के लिए पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया।

मानसून के दौरान किसी भी हादसे की आशंका को देखते हुए वरंधा घाट पर सभी वाहनों की आवाजाही पहले ही 22 जुलाई से 30 सितंबर के बीच बंद कर दी गई है। यह घाट भोर से आगे स्थित है। यह पुणे और रायगढ़ जिलों को जोड़ता है। यहां मानसून के दौरान लगातार भूस्खलन होते हैं। यह पुणे जिले की भोर तहसील से कोंकण क्षेत्र में प्रवेश करने का सबसे छोटा मार्ग है।

जिला कलेक्टर राजेश देशमुख ने यह भी कहा कि भारतीय मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी नहीं मिलने पर सड़क को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

रायगढ़ भूस्खलन की अपडेट-मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हुई

उधर, पश्चिमी भारत के एक गांव में भारी मानसूनी बारिश के कारण हुए भारी भूस्खलन के बाद अब भी लापता कई लोगों की तलाश के चौथे दिन यानी 23 जुलाई को सैकड़ों बचावकर्मियों ने 27 शव बरामद किए हैं। महाराष्ट्र राज्य की राजधानी मुंबई से लगभग 80 किमी (50 मील) दूर रायगढ़ जिले में बुधवार रात इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन के बाद से 78 लोग अभी भी लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि गांव के 48 में से कम से कम 17 घर पूरी तरह या आंशिक रूप से मलबे में दब गए। रायगढ़ के एक अधिकारी योगेश म्हासे ने बताया कि बारिश के चलते घटनास्थल पर बचाव कार्य के लिए कई चुनौतियां हैं।

यह भी पढ़ें

Heavy Rain Alert: महाकाल मंदिर में पानी घुसा, उत्तरकाशी में पहाड़ गिरे, सिरसा में घग्गर का बांध टूटा, देखें PICS

Heavy Rain Warning: पंजाब-हरियाणा सहित छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Painful True Story: वायरल मीम बने लड़के राजेंद्र पंचाल की फोटो के पीछे है दर्दभरी कहानी
Horrible Accident in Nasik: 800 फीट गहरी खाई में गिरी Innova, परिवार के 6 लोगों की मौत