गजब! इमिग्रेशन ऑफिसर को ही लगा दिया 79 लाख रुपए का चूना, कैसे हुआ बड़ा साइबर स्कैम?
मुंबई में मलेशिया कॉन्सुलेट से जुड़े एक इमिग्रेशन ऑफिसर ने क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट के नाम पर 79 लाख रुपये गंवा दिए। एक पढ़ा-लिखा व्यक्ति साइबर क्रिमिनलों के चक्कर में कैसे फंसा, किस तरह उसे व्हॉट्सएप ईजी प्लान ग्रुप से जोड़ा गया, यहां जानिए सब कुछ…।

Mumbai Crypto Investment Fraud: मायानगरी मुंबई से क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट फ्रॉड का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मुंबई में मलेशिया के कॉन्सुलेट जनरल ऑफिस में काम करने वाले 41 साल के एक इमिग्रेशन ऑफिसर ने क्रिप्टोकरेंसी इन्वेस्टमेंट स्कैम में करीब 79 लाख रुपये गंवा दिए। सबसे हैरानी की बात यह है कि एक पढ़ा लिखा व्यक्ति न केवल लालच में आकर ठगी का शिकार हुआ बल्कि उसने करीब डेढ़ साल बाद पुलिस से संपर्क किया। सवाल लाजिमी है कि आखिर क्यों?
कैसे शुरू हुआ “EG Plan” WhatsApp ग्रुप से फ्रॉड?
जनवरी 2024 में इमिग्रेशन ऑफिसर को “EG Plan” नाम के WhatsApp ग्रुप में जोड़ा गया। इस ग्रुप में शेयर ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट से जुड़ी जानकारी शेयर की जाती थी। क्योंकि पीड़ित को स्टॉक मार्केट की थोड़ी जानकारी थी, इसलिए उसे ग्रुप की बातें भरोसेमंद लगीं। ग्रुप के निर्देशों के अनुसार उसने एक कंपनी की वेबसाइट पर रजिस्टर किया और निवेश शुरू कर दिया। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगा।
शुरुआत में मिला मुनाफा, फिर कैसे फंसा जाल?
शुरुआत में उसे 1.69 लाख रुपये का रिटर्न मिला। इससे उसका भरोसा और मजबूत हो गया। अप्रैल 2024 से जून 2025 के बीच उसने करीब 78.85 लाख रुपये अलग-अलग बैंक अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और RTGS के जरिए ट्रांसफर किए। कुल मिलाकर 18 से ज्यादा बैंक अकाउंट में पैसे भेजे गए। उसे लगा कि वह क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग में बड़ा मुनाफा कमा रहा है।
प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 18 लाख की मांग क्यों?
जब उसने अपना पैसा और मुनाफा निकालने की कोशिश की, तब असली झटका लगा। ठगों ने उससे कहा कि पैसा निकालने के लिए पहले 18 लाख रुपये की प्रोसेसिंग फीस (Processing Fee) देनी होगी। जब उसने पैसे देने से मना किया, तो अचानक सारी बातचीत बंद हो गई और उसके बाद पूरा संपर्क खत्म हो गया। यहीं से उसे शक हुआ।
डेढ़ साल तक चुप क्यों रहा पीड़ित?
ईस्ट रीजन साइबर पुलिस के मुताबिक, अधिकारी ने करीब डेढ़ साल बाद शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह मानसिक तनाव में था और समाज में बदनामी के डर से चुप था। बाद में बैंक ने उसे पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी। अब 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस उन बैंक अकाउंट्स की जांच कर रही है जहां पैसे ट्रांसफर हुए।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

