मुंबई/बेंगलुरु. मायानगरी मुंबई और IT हब बेंगलुरु में मर्डर के दो ऐसे केस सामने आए हैं, जिनकी खबरों ने लोगों को शॉक्ड कर दिया है। हत्या के बाद दोनों ही जगहों पर लाशों को छुपाने चौकाने वाली कोशिशें की गईं। मुंबई में बैग में लाश मिली, जबकि बेंगलुरु में ड्रम में। मुंबई के लालबाग इलाके के पेरू कंपाउंड में एक महिला का शव प्लास्टिक बैग से बरामद किया गया है। पुलिस ने महिला की बेटी पर हत्या का शक जताया है। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है।