लोकसभा चुनाव 2024 में बड़ी वारदात के लिए जंगल में छुपे थे नक्सली, महाराष्ट्र पुलिस ने 4 को मार गिराया

Published : Mar 19, 2024, 09:02 AM ISTUpdated : Mar 19, 2024, 09:37 AM IST
Gadchiroli forest

सार

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मंगलवार अलसुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने 4 नक्सलियों को मार गिराया है।

मुंबई. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मंगलवार अलसुबह पुलिस और ​नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने 4 नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस ने जिस नक्सली ग्रुप को ढेर किया है। वह लोकसभा चुनाव में बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए गढ़चिरौली के जंगल में छुपा था।

लोकसभा चुनाव में गड़बड़ करने छुपे थे नक्सली

महाराष्ट्र पुलिस को खुफिया तंत्र से जानकारी मिली थी कि लोकसभा चुनाव 2024 में बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए गढ़चिरौली के जंगल में नक्सलियों का ग्रुप छुपा है। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस की स्पेशल सी 60 कमांडो और सीआरपीएफ के कमांडो की टीम ने जंगल में दबिश दी। जिसके बाद पुलिस और नक्सलियों के बीच काफी देर तक मुठभेड़ हुई। जिसमें चार नक्सलियों को मार गिराया है।

एके 47 सहित जब्त किये कई हथियार

महाराष्ट्र पुलिस ने नक्सलियों के पास से एके 47 सहित कई ​हथियार भी जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में गढ़चिरौली के जंगल सबसे अधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्र है।

36 लाख रुपए का था इनाम

एनकाउंटर में मारे गए सभी चार नक्सलियों पर करीब 36 लाख रुपए इनाम था। फिलहाल पुलिस ने मारे गए नक्सलियों की पहचान उजागर नहीं की है। पुलिस को इन नक्सलियों को मार गिराने में काफी संघर्ष करना पड़ा, क्योंकि एक तरफ जंगल तो दूसरी तरफ अलसुबह का समय होने के कारण उन्हें तलाशना भी काफी मुश्किल था।

यह भी पढ़ें : CAA : नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ दायर हुई 200 याचिका, मुसलमानों से भेदभाव का आरोप, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

छत्तीसगढ़ में भी मार गिराया एक नक्सली

इससे पहले छत्तीसगढ़ में भी पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबल की टीम ने मुठभेड़ में शनिवार को एक नक्सली को मार गिराया था। चूंकि छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। इस कारण यहां ऐसी घटनाएं होती रहती है। यही कारण है कि यहां पुलिस और सुरक्षा बल की टीमें हमेशा ए​क्टिव रहती है।

यह भी पढ़ें : Liquor Scam : आबकारी घोटाले में जुड़ा दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल का नाम, AAP को 100 करोड़ का लाभ पहुंचाने का आरोप

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पहले NCP का विलय, फिर NDA में एंट्री: महाराष्ट्र में BJP का 'मास्टर प्लान' और नया सियासी चक्रव्यूह
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल