रायगढ़ लैंडस्लाइड की PHOTOS: भारी बारिश से जूझ रहे पूरे गांव पर आधी रात टूट पड़ा दु:खों का पहाड़

Published : Jul 20, 2023, 09:02 AM ISTUpdated : Jul 20, 2023, 09:09 AM IST

ये तस्वीरें रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव की हैं, जहां बुधवार(19 जुलाई) देर रात लैंडस्लाइड में आधे से अधिक गांव दब गया।

PREV
18

रायगढ़. महाराष्ट्र में जारी भारी बारिश से जूझ रहे लोगों पर एक और प्राकृतिक आपदा टूट पड़ी। ये तस्वीरें रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव की हैं, जहां बुधवार(19 जुलाई) देर रात लैंडस्लाइड में आधे से अधिक गांव दब गया। पहाड़ के नीचे दबे आदिवासियों को निकालने NDRF की दो टीमें मौके पर भेजनी पड़ीं।

28

रायगढ़ के खालापुर में हुए भूस्खलन में करीब 40 घर तबाह हो गए। 127 लोग मलबे में दब गए।

38

रेस्क्यू के लिए गांव में NDRF की टीमें तैनात हैं। यहां अभी भी बारिश हो रही है।

48

महाराष्ट्र के मदद और पुनर्वास मंत्री अनिल पाटिल लगातार रेस्क्यू पर नजर बनाए हुए हैं।

58

हादसे की जानकारी लगते ही CM एकनाथ शिंदे भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे।

68

यह हादसा ऐसे वक्त में हुआ, जब महाराष्ट्र के 4 जिलों में बाढ़ की स्थिति है।

78

अगर सिर्फ रायगढ़ की बात करें, तो यहां 6 में से 3 नदियां उफान पर हैं। ये हैं-अंबा, सावित्री और पातालगंज।

यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र के रायगढ़ में भीषण लैंडस्लाइड, आधे से अधिक गांव बर्बाद

88

हादसा स्थल रायगढ़ जिले के खालापुर में है, जो मोरबे बांध के पास चौक गांव से 6 किमी दूर है। यहां से नवी मुंबई को वॉटर सप्लाई होती है।

यह भी पढ़ें-अहमदाबाद में Hit And Run:160 की स्पीड से जगुआर 9 लोगों को रौंदते हुए निकली, दिल दहलाने वालीं 10 PHOTOS

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories