महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बुधवार(19 जुलाई) देर रात लैंडस्लाइड में बड़े नुकसान की आशंका है। यह हादसा खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में हुआ। सूचना मिलते ही NDRF की दो टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।

रायगढ़. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बुधवार(19 जुलाई) देर रात लैंडस्लाइड में बड़े नुकसान की आशंका है। यह हादसा खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में हुआ। सूचना मिलते ही NDRF की दो टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। भूस्खलन में आदिवासियों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। 30 से अधिक परिवार फंस गए। हादसे की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तुरंत घटनास्थल के लिए निकल पड़े थे। हादसे में 10 लोगों की मौत की खबर है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में लैंडस्लाइड

भूस्खलन के बाद 30 से अधिक परिवारों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी। यहां एक आदिवासी बस्ती में लगभग 46 घर हैं। अधिकारियों ने कहा कि इनमें से पांच से छह घर क्षतिग्रस्त होने से बच गए और एक स्कूल भी क्षतिग्रस्त नहीं हुआ। हादसा स्थल रायगढ़ जिले के खालापुर में है, जो मोरबे बांध के पास चौक गांव से 6 किमी दूर है। यहां से नवी मुंबई को वॉटर सप्लाई होती है। 

महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर चल रहा है। इसी के चलते आदिवासी गांव इरशालवाड़ी पर पहाड़ी टूटकर गिर पड़ी। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री उदय सामंत ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया था। 100 लोगों को तुरंत मलबे से निकाल लिया गया था।बाकियों की सर्चिंग की जा रही है।

Scroll to load tweet…

रायगढ़ में भूस्खलन की घटना, जानिए क्या हुआ

बुधवार रात चट्टान घिसकर गांव पर आ गिरी थी। मदद व पुनर्वसन मंत्री अनिल पाटिल ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर घायलों को एयरलिफ्ट कराया जाएगा। मौके पर प्रशासन मौजूद है। इलाके में लगातार बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें

अहमदाबाद में Hit And Run:160 की स्पीड से जगुआर 9 लोगों को रौंदते हुए निकली, दिल दहलाने वालीं 10 PHOTOS

उत्तराखंड के चमोली में अलकनंदा नदी के तट पर ट्रांसफार्मर फटा, करंट लगने से 16 लोगों की मौत