गोवा. ये वो सीरियल किलर है, जिसने एक के बाद एक 16 महिलाओं की जघन्य हत्या करके गोवा में दहशत फैला दी थी। अब ये शैतान फिर से चर्चा में है क्यों? इस भयानक और बलात्कारी हत्यारे पर बेस्ड 'महानंद मोनिस वो सोइतान' (महानंद: आदमी या शैतान)' नाटक ने इसकी फिर से याद ताजा करा दी है। इस पागल ने प्यार और शादी के बहाने इन 16 महिलाओं की हत्या कर दी थी।
28
गोवा के शैतान महानंद नाइक ने महिलाओं की हत्या का सिलसिला 1994 में शुरू किया। उस समय वो महज 25 साल का था।
38
महानंद नाइक ने गोवा की राजधानी पणजी से लगभग 40 किमी दक्षिण में शिरोडा में एक ऑटोरिक्शा चलाया और 20-30 वर्ष की आयु वर्ग की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को अपना शिकार बनाया।(तस्वीर-प्ले की)
48
1994 में महानंद नाइक ने अपने 16 पीड़ितों में सबसे पहले 30 वर्षीय गुलाबी गांवकर को मार डाला था। वह पोंडा बाज़ार में ऑटोरिक्शा स्टैंड के पास एक दर्जी थी।
58
हालांकि गुलाबी की हत्या के अगले ही दिन महानंद को पकड़ लिया गया था, लेकिन सबूतों के अभाव में उसे छोड़ना पड़ा था।
68
21 अप्रैल 2009 को अपनी गिरफ्तारी के बाद महानंद नायक ने पुलिस को अपनी कार्यप्रणाली बताई। उसने पुलिस को बताया कि वह खुद को एक बिजनेसमैन के रूप में पेश करता था।
78
महानंद नायक को महिलाओं को मारने के लिए केवल दुपट्टे का इस्तेमाल किया था। पीड़ितों को मारने के उसके कुख्यात तरीके से उसे 'दुपट्टा किलर' का नाम मिला। जांच करने पर पता चला कि उसने पैसे और सेक्स के लिए यह अपराध किया।
उसे 20 जुलाई, 2011 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वो पिछले 14 वर्षों से जेल में था। उसे इस साल जून में कोलवेल की सेंट्रल जेल से 21 दिन की पैरोल दी गई थी।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।