सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक और शूटर गिरफ्तार

Published : May 14, 2024, 11:32 AM IST
salman .jpg

सार

मुंबई में सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक और सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

मुंबई। बॉलीवुड के 'भाई जान'  सलमान के घर पर फायरिंग के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक और सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मुंबई पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी हरियाणा के फतेहाबाद का रहने वाला है। 

सोमवार को  घर पर दबिश देकर पकड़ा
सलमान खान के घर फायरिंग मामले में आरोपी को सोमवार शाम को पुलिस ने  हरियाणा के फतेहाबाद निवासी हरपाल सिंह (34) को उसके होम टाउन में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे हरियाणा से ही गिरफ्तार किया और फिर मुंबई लेकर आ गई। उन्होंने कहा कि हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया है। उसे दिन में अदालत में पेश किया जाएगा।

पढ़ें 14 साल, 14 फिल्में बस 1 HIT, 3 साल से बेकार सलमान खान की FLOP हीरोइन

पूछताछ में सामने आया था हरदीप का नाम
मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित सलमान खान के घर पर बाइकसवार दो हमलावरों ने गोली चलाई थी। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ में हरदीप सिंह का नाम सामने आने पर उसकी तलाश में टीम लगा दी थी। अब सोमवार को पुलिस ने दबिश देकर हरदीप को भी गिरफ्तार कर लिया है। हरदीप के बारे में पुलिस को बिश्नोई गिरोह के ही अन्य सदस्य आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने कड़ी पूछताछ के दौरान बताया था। पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी और भी पूछताछ की जा रही है। 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी
पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी