क्रिकेट के एक शॉट ने ले ली 11 साल के मासूम की जान, मात्र 2 मिनट में हो गई मौत, जानें पूरा मामला

Published : May 06, 2024, 08:47 AM IST
cricket ball

सार

पुणे के लोहेगांव इलाके में एक 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत की वजह भी बहुत अजीब थी। पीड़ित बच्चा अपने कुछ दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था, तभी बल्लेबाज ने एक शॉट मारा, जो सीधे प्राइवेट पार्ट में जाकर लगी।

पुणे न्यूज। पुणे के लोहेगांव इलाके में एक 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत की वजह भी बहुत अजीब थी। पीड़ित बच्चा अपने कुछ दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था, तभी बल्लेबाज ने एक शॉट मारा, जो सीधे प्राइवेट पार्ट में जाकर लगी। इस वजह मात्र 2 मिनट के भीतर ही बच्चे ने तड़पकर जान दे दी। मरने वाले का शौर्य कालिदास खांडवे है। वो 2 मई को रात के करीब 9 बजे लोहेगांव के जगतगुरु स्पोर्ट्स एकेडमी ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहा था, तभी वो दिल दहला देने वाली घटना का शिकार हो गया।

पीड़ित के परिवार वालों ने मौत पर कहा कि शौर्य को कुश्ती खेलना बहुत पसंद था। वो अपने करियर स्पोर्ट्स के ही क्षेत्र में बनाना चाहता था। हमें उसकी बहुत कमी खलेगी। परिवार और आस-पास के लोग शौर्य को प्यार से शंभु कहते थे। वो एक होनहार लड़का था। वहीं मामले में 4 मई को विमानतल पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस करेगी मामले की जांच

शुरुआती जांच में पता चला कि  शौर्य गेंदबाजी कर रहे थे और जब बल्लेबाज ने गेंद मारी तो गेंद शौर्य के निजी अंगों पर लगी और वह इसके वजह से जमीन पर गिर पड़े। उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मामले की जांच कर रहे सहायक निरीक्षक सचिन धमाने ने कहा, “हमने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच करेंगे और मैदान पर खिलाड़ियों से बात करेंगे।

ये भी पढ़ें: हेमंत करकरे को कसाब ने नहीं मारी थी गोली, कांग्रेस नेता के बयान पर महाराष्ट्र असेंबली में छिड़ा विवाद

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ashok Kharat Case: सीने में दर्द, उल्टी के चलते बुलानी पड़ी एंबुलेंस, खरात को अचानक क्यों देना पड़ा ऑक्सीजन सपोर्ट
19 Min 34 Second Viral Video से ज्यादा डरावना है अमरावती का अश्लील वीडियो कांड, अयान की लग्जरी लाइफ देख रह जाएंगे दंग