महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि शहीद मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे की मौत कसाब की चलाई गोली से नहीं हुई बल्कि एक पुलिस अफसर की गोली से हुई। इस बयान को लेकर विवाद छिड़ गया है।

महाराष्ट्र। कांग्रेस नेता के बयान पर महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा हो गया है। विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा है मुंबई हमले में शहीद हुए पुलिस अफसर हेमंत करकरे की मौत आतंकवादी कसाब की चलाई गोली से नहीं हुई थी। यही नहीं, वडेट्टीवार ने ये भी कहा कि करकरे की मौत एक पुलिस अधिकारी की बंदूक से निकली गोली से हुई थी। कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद से भाजपा नेता पार्टी पर हमलावर हो गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वडेट्टीवार ने उज्ज्वल निकम को देशद्रोही कहा
महाराष्ट्र विधानसभा का सेशन हंगामेदार रहा। कांग्रेस नेता विदय वडेट्टीवार ने मुंबई उत्तर मथ्य लोकसभा सीट से भाजपा कैंडिडेट और सरकारी वकील उज्जवल निकम को देशद्रोही कहा। उन्होंने कहा कि उज्ज्वल निकम ने बिरियानी का मुद्दा उठाकर कांग्रेस को बदनाम किया था। वह गद्दार हैं।

पढ़ें इकबाल अंसारी का बड़ा बयान, पीएम मोदी की किस्मत भगवान राम की नगरी शुरु होती, हम चाहेंगे वह फिर प्रधानमंत्री बनें

कसाब की गोली से नहीं मरे करकरे
वडेट्टीवार ने कहा कि पूर्व आईपीएस अधिकारी और शहीद हेमंत करकरे को किसी पाकिस्तानी आतंकवादी ने नहीं मारा था। उनकी मौत कसाब की बंदूक से निकली गोली से नहीं हुई थी, बल्कि वह एक पुलिस अधिकारी की गोली के ही शिकार हुए थे। वह आरएसएस का ही एक पुलिस अधिकारी था। भाजपा ये सच छिपाने वाले वकील उज्ज्वल निकम जैसे देशद्रोही को समर्थन दे रही है।

वडेट्टीवार पर भाजपा का हमला
भाजपा अब वडेट्टीवार के बयान पर हमलावर हो गई है। वडेट्टीवार के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा है कि कांग्रेस नेता अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए इतना नीचे गिर सकते हैं ये सोच नहीं सकते थे। मुंबई हमले में जिन आतंकियों ने हमारे पुलिस के जवानों का खून बहाया वे उन्हें ही निर्दोष बता रहे हैं। हेमंत करकरे के हत्यारे को कांग्रेस नेता निर्दोष मानते हैं। ऐसी बयानबाजी करते उन्हें शर्म आनी चाहिए।