हेमंत करकरे को कसाब ने नहीं मारी थी गोली, कांग्रेस नेता के बयान पर महाराष्ट्र असेंबली में छिड़ा विवाद

Published : May 05, 2024, 02:15 PM ISTUpdated : May 05, 2024, 03:06 PM IST
vijay1.jpg

सार

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि शहीद मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे की मौत कसाब की चलाई गोली से नहीं हुई बल्कि एक पुलिस अफसर की गोली से हुई। इस बयान को लेकर विवाद छिड़ गया है।

महाराष्ट्र। कांग्रेस नेता के बयान पर महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा हो गया है। विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा है मुंबई हमले में शहीद हुए  पुलिस अफसर हेमंत करकरे की मौत आतंकवादी कसाब की चलाई गोली से नहीं हुई थी। यही नहीं, वडेट्टीवार ने ये भी कहा कि करकरे की मौत एक पुलिस अधिकारी की बंदूक से निकली गोली से हुई थी। कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद से भाजपा नेता पार्टी पर हमलावर हो गए हैं।

वडेट्टीवार ने उज्ज्वल निकम को देशद्रोही कहा
महाराष्ट्र विधानसभा का सेशन हंगामेदार रहा। कांग्रेस नेता विदय वडेट्टीवार ने मुंबई उत्तर मथ्य लोकसभा सीट से भाजपा कैंडिडेट और सरकारी वकील उज्जवल निकम को देशद्रोही कहा। उन्होंने कहा कि उज्ज्वल निकम ने बिरियानी का मुद्दा उठाकर कांग्रेस को बदनाम किया था। वह गद्दार हैं।

पढ़ें इकबाल अंसारी का बड़ा बयान, पीएम मोदी की किस्मत भगवान राम की नगरी शुरु होती, हम चाहेंगे वह फिर प्रधानमंत्री बनें

कसाब की गोली से नहीं मरे करकरे
वडेट्टीवार ने कहा कि पूर्व आईपीएस अधिकारी और शहीद हेमंत करकरे को किसी पाकिस्तानी आतंकवादी ने नहीं मारा था। उनकी मौत कसाब की बंदूक से निकली गोली से नहीं हुई थी, बल्कि वह एक पुलिस अधिकारी की गोली के ही शिकार हुए थे। वह आरएसएस का ही एक पुलिस अधिकारी था। भाजपा ये सच छिपाने वाले वकील उज्ज्वल निकम जैसे देशद्रोही को समर्थन दे रही है।

वडेट्टीवार पर भाजपा का हमला
भाजपा अब वडेट्टीवार के बयान पर हमलावर हो गई है। वडेट्टीवार के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा है कि कांग्रेस नेता अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए इतना नीचे गिर सकते हैं ये सोच नहीं सकते थे। मुंबई हमले में जिन आतंकियों ने हमारे पुलिस के जवानों का खून बहाया वे उन्हें ही निर्दोष बता रहे हैं। हेमंत करकरे के हत्यारे को कांग्रेस नेता निर्दोष मानते हैं। ऐसी बयानबाजी करते उन्हें शर्म आनी चाहिए।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी
पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी