Pune shocking मर्डर-सुसाइड: ACP ने पत्नी-भतीजे को गोली मारकर ऑन द स्पॉट दी मौत, फिर खुद को किया शूट

Published : Jul 24, 2023, 11:37 AM ISTUpdated : Jul 24, 2023, 12:48 PM IST
Senior Cop Shoots Dead Wife and Nephew pune

सार

महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार(24 जुलाई) को एक दिल दहलाने वाली मर्डर-सुसाइड मिस्ट्री सामने आई है। यहां अपने घर पर खुद को गोली मारने से पहले एक सीनियर पुलिस आफिसर ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से पत्नी और भतीजे को शूट कर दिया।

पुणे. महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार(24 जुलाई) को एक दिल दहलाने वाली मर्डर-सुसाइड मिस्ट्री सामने आई है। यहां अपने घर पर खुद को गोली मारने से पहले एक सीनियर पुलिस आफिसर ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से पत्नी और भतीजे को शूट कर दिया। घटना शहर के बानेर इलाके में 57 वर्षीय आरोपी मृतक सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) था। उसने अपने सरकारी बंगले पर तड़के करीब 3.30 बजे घटना का अंजाम दिया।

पुणे में सीनियर पुलिस अफसर ने पत्नी-भतीजे की हत्या क बाद सुसाइड किया

पुलिस के अनुसार मरने वालों की पहचान एसीपी भरत गायकवाड़, उनकी पत्नी मोनी गायकवाड़ (44) और भतीजे दीपक (35) के रूप में हुई है। चतुरश्रृंगी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि घटना के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन शुरुआती जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि भरत गायकवाड़ अमरावती में एसीपी के पद पर तैनात थे। उनके दो बच्चे हैं, जो पत्नी और मृतक भतीजे के साथ पुणे के बानेर में रहते थे। ACP शनिवार को अमरावती से छुट्टी मनाने घर आए थे।

पुणे ACP मर्डर सुसाइड,  भरत गायकवाड़ ने डबल मर्डर के बाद सुसाइड क्यों किया?

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया है कि इस घटना को सोमवार तड़के लगभग 3.30 बजे अंजाम दिया गया। एसीपी ने पहले कथित तौर पर अपनी पत्नी के सिर में गोली मार दी थी। गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा और भतीजा दौड़कर आए और दरवाजा खोला। लेकिन जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, ACP ने कथित तौर पर अपने भतीजे पर गोली चला दी, जो सीने में लगी। इससे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि दोनों को गोली मारने के बाद गायकवाड़ ने खुद को सिर में गोली मार ली। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें

BIG CONTROVERSY: क्या ज्ञानवापी में मस्जिद के नीचे शिव मंदिर दफन है?

हल्द्वानी में गर्लफ्रेंड ने लिया नागिन का अवतार: किसी और से हुआ प्यार, तो बिजनेसमैन को जहरीले सांप से डसवा दिया

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CCTV में दिखी अजीब हरकत-शादी में आए विदेशी मेहमान की मौत का सच क्या है?
Painful True Story: वायरल मीम बने लड़के राजेंद्र पंचाल की फोटो के पीछे है दर्दभरी कहानी