मुंबई एयरपोर्ट पर एक्स्ट्रा लगेज का पैसा मांगने पर महिला पैसेंजर ने फोड़ा ऐसा बम कि हड़कंप मच गया

Published : Jun 02, 2023, 12:17 PM ISTUpdated : Jun 02, 2023, 12:29 PM IST
Mumbai airport

सार

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार(31 मई) को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला यात्री ने बम की अफवाह फैला दी। वो एक्स्ट्रा लगेज का भुगतान करने को कहने पर भड़क उठी थी। उसने दावा किया कि वो अपने लगेज में बम लेकर जा रही है।

मुंबई. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार(31 मई) को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला यात्री ने बम की अफवाह फैला दी। वो एक्स्ट्रा लगेज का भुगतान करने को कहने पर भड़क उठी थी। उसने दावा किया कि वो अपने लगेज में बम लेकर जा रही है। 

यह विचित्र घटना तब हुई, जब मुंबई से कोलकाता जा रही फ्लाइट पकड़ने पहुंची महिला यात्री से एक्स्ट्रा लगेज का पेमेंट करने को बोला गया था। हालांकि महिला ने एक्स्ट्रा पेमेंट करने से साफ इनकार कर दिया। इस दौरान मामूली बहस के बीच उसने लगेज में बम होने की अफवाह उड़ा दी। जांच में उसके बैग में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

मुंबई छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट में बम की अफवाह

घटना के सिक्योरिटी हाईअलर्ट पर आ गई। महिला के लगेज की तलाश ली गई। उसके बैग में कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। बाद सहार थाने में महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 व 505(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से बाद में उसे जमानत मिल गई।

एयरपोर्ट पर एक्स्ट्रा लगेज का यह है नियम

यदि पैसेंजर चेक-इन में तय सामान के वजन से अधिक लगेज लेकर आते हैं, तो अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है। यह रेग्युलेशन लंबे समय से लागू है। यह किसी विशेष एयरलाइन नहीं, बल्कि सभी एयरलाइनों और उनके यात्रियों पर लागू होता है।

जानकारी के मुताबिक, यह फ्लायर मुंबई एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए फ्लाइट पकड़ने वाली थी और उसने अपने साथ दो बैग लिए थे। उसने अपना दोनों सामान चेक-इन के लिए दिए। लेकिन नियमानुसार एक यात्री केवल एक चेक-इन बैग ले जा सकता है। लिहाजा एयरलाइन कर्मचारियों के बीच महिला की बहस हो गई। स्टाफ ने उससे दूसरे बैग के लिए नियमानुसार अतिरिक्त चार्ज देने को कहा, तो महिला यात्री ने साफ मना कर दिया।

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार का Shocking Video, इस सड़क को पापड़ की तरह उखाड़कर ले जा सकते हैं घर

उदयपुर में Love Jihad: बुर्का पहनकर आना, वर्ना साक्षी जैसा हाल कर दूंगा

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CCTV में दिखी अजीब हरकत-शादी में आए विदेशी मेहमान की मौत का सच क्या है?
Painful True Story: वायरल मीम बने लड़के राजेंद्र पंचाल की फोटो के पीछे है दर्दभरी कहानी