राजस्थान के ट्रक में जिंदा जले पति-पत्नी और बेटी, 150 भेड़-बकरियां भी जलकर बन गईं कंकाल

Published : Oct 10, 2023, 05:47 PM ISTUpdated : Oct 10, 2023, 06:09 PM IST
Rajasthan

सार

राजस्थान के जालौर का रहने वाला एक परिवार अपनी 150 बकरियों के साथ ट्रक में लगी आग में जिंदा जलकर मर गया। यह हादसा गुजरात के अरवल्ली जिले के शामलाजी हाईवे पर हुआ।

जालौर. राजस्थान से एक दर्दनाक हादसे की खबर है, जहां बकरियों से भरे एक ट्रक में आग लग गई। जिसके चलते ट्रक में सवार एक परिवार के तीन लोग जिंदा जल गए। वहीं 150 से ज्यादा भेड़-बकरियां भी जलकर कंकाल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक सब जलकर खाक हो चुका था। हालांकि बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। बता दें कि ट्रक में यह आग बिजली लाइन से टकराने के बाद लगी थी।

झूलते बिजली के तारों को ट्रक ने छू लिया

दरअसल, यह हादसा गुजरात के अरवल्ली जिले के शामलाजी हाईवे पर बाह्मणवाड़ा गांव के पास हुआ है। राजस्थान के जालौर का रहने वाला एक परिवार अपनी बकरियों समेत गुजरात के लिए रविवार को रवाना हुआ था। लेकिन जैसे ही ट्रक शामलाजी हाईवे पर पहुंचा तो ट्रक की बॉडी ने सड़क पर झूलते बिजली के तारों को छू लिया जिससे ट्रक में करंट दौड़ गया और देखते ही देखते आग लग गई फिर यह हादसा हो गया।

हादसे से पूरे गांव में मातम छा गया

गुजरात पुलिस ने ट्रक हादसे में मरने वाले तीन लोगों की पहचान कर ली है। यह परिवार जालोर के आहोर उपखंड के मेडा उपरला गांव का रहने वाला था। लेकिन वेलाराम अपनी पत्नी और बेटी के साथ गुजरात जा रहा था। वेलाराम गुजरात में बकरियों का बिजनेस करते थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि वह इस बार पहुंच भी नहीं पाएंगे। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। वहीं खबर लगते ही परिवार और पूरे गांव में मातम छा गया।

जिंदा जलकर मरी महिला थी गर्भवती

वहीं हादसे की सबसे ज्यादा खतरनाक बात तो यह रही कि घटना में जिस महिला की मौत हुई वह प्रेग्नेंट थी। जिसे 2 से 3 महीने में बच्चा होने वाला था। फिलहाल तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें-पहले दोस्ती की, फिर चिप्स और बिस्किट खिलाया, बाद में सब लूटकर चंपत हुआ शातिर

 

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल