जोधपुर में 3 साल की मासूम से दरिंदगी, मंदिर के बाहर से उठा ले गया दरिंदा

Published : Aug 18, 2024, 05:52 PM ISTUpdated : Aug 18, 2024, 05:53 PM IST
 JODHPUR news

सार

जोधपुर में एक 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची मंदिर के बाहर अपने परिवार के साथ थी, तभी कोई उसे उठाकर ले गया और बाद में लहूलुहान हालत में छोड़ गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जोधपुर में बच्ची से रेप। राजस्थान के जोधपुर जिले से सनसनी की खबर सामने आई है। जहां देवनगर थाना क्षेत्र में महज 3 साल की बच्ची का रेप कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता बीती रात मंदिर के बाहर मां और भाई के साथ बैठी हुई थी। तभी किसी ने उठा लिया। रात गुजरने के बाद लहूलुहान स्थिति में उसे फेंक कर चला गया, जिसे सुबह में एक सब्जी वाले ने देखा। मासूम के कमर के निचले हिस्से से काफी खून बह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही एडीसीपी लाभूराम, एसीपी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बताया-"बच्ची 3 साल की है। उसका भाई सिर्फ 5 साल का है।‌ मां मानसिक रूप से बीमार है। परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है। लेकिन कुछ दिनों से जोधपुर शहर के नजदीक झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहा है। मां, भाई और लड़की बीती रात शनि महाराज के मंदिर के बाहर दान मांग रहे थे। इस दौरान बच्ची अचानक लापता हो गई थी।

एक से ज्यादा हो सकते हैं आरोपी-पुलिस अधिकारी

जोधपुर पश्चिम के पुलिस अधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया-"बच्ची को हमने अस्पताल में भर्ती कराया है । उसका उम्मेद अस्पताल में इलाज चल रहा है। मां और भाई भी वही है। परिवार का और कोई व्यक्ति नहीं है। कचरा बीन कर और दान मांग कर जीवन कोपार्जन करने वाले परिवार के सामने फिलहाल बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। बच्ची इतनी बुरी स्थिति में है बोलने की हालत में नहीं है। मां भी उससे ज्यादा बातचीत नहीं कर पा रही है। फिलहाल मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और अन्य माध्यम से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। माना जा रहा है आरोपी एक से ज्यादा हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जंगल में पूरी रात 14 साल की लड़की से की क्रूरता, दहला देगी जयपुर की ये घटना

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी