मुरैना मर्डर केस: 6 लोगों की हत्या करने वाला एक आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, सड़क पर बिछा दीं थीं लाशें

Published : May 08, 2023, 07:37 PM ISTUpdated : May 08, 2023, 07:59 PM IST
 crime stories

सार

दो दिन पहले मध्य प्रदेश के मुरैना में आपसी रंजिश में एक परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को 9 लोगों ने अंजाम दिया था। जिसमें से एक को राजस्थान पुलिस ने सीकर जिले से गिरफ्तार किया है।

सीकर (राजस्थान). मध्य प्रदेश के मुरैना में 2 दिन पहले जमीन जायदाद के विवाद में एक परिवार ने अपने ही परिवार के लोगों का खून बहा दिया। 6 लोगों को गोलियों से भून डाला गया था। इस मामले में अब राजस्थान से बड़ी खबर आ रही है । एमपी से फरार हुए 9 आरोपियों में से राजस्थान की सीकर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।

27 साल के हत्यारे पर रखा था 30 हजार का इनाम

27 साल के सोनू को गिरफ्तार कर एमपी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस मामले में 8 अन्य लोग फरार चल रहे हैं। सभी पर एमपी पुलिस ने 30 ₹30000 का इनाम रखा था। पूरे घटनाक्रम के बारे में सीकर जिले की रींगस पुलिस ने बताया कि एमपी में हुए जघन्य हत्याकांड के बाद एमपी पुलिस ने राजस्थान पुलिस के अलावा अन्य राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया था और फरार हुए आरोपियों के बारे में जानकारी साझा की थी।

राजस्थान पुलिस के हाथों ऐसे पकड़ाया एमपी का हत्यारा

रींगस पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड के फरार चल रहे सोनू के बारे में सूचना मिली कि वह रींगस इलाके में स्थित एक गांव में एक परिवार के पास छुपा हुआ है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने की तैयारी करती इससे पहले ही उसने भागने की तैयारी कर ली थी । लेकिन रींगस पुलिस ने एमपी पुलिस के साथ मिलकर आखिर सोनू को गिरफ्तार कर ही लिया।

मुरैना में फिल्मी स्टाइल तरीके से 6 लोगों कर दिया था मर्डर

उल्लेखनीय है कि एमपी के मुरैना जिले में सिहोनिया थाना इलाके में स्थित लेपा गांव में 2 दिन पहले सुनील तोमर के परिवार पर सोनू और उसके परिवार के लोगों ने गोलियां बरसाई थी। दोनों परिवार के बीच में करीब 10 साल से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था । इसी विवाद में फायरिंग की गई और फायरिंग के बाद 6 लोगों की हत्या कर डाली गई। इस मामले में सोनू के अलावा भूपेंद्र , अजीत, श्याम, मोनू, गौरव समेत आठ लोग अभी फरार हैं। उनकी तलाश में एमपी और राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों में छापेमारी चल रही है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कांग्रेस अध्यक्ष क्यों नहीं बन पाए अशोक गहलोत? 4 साल बाद खोला राज, किसने बिगाड़ा खेल?
पोलियो का दंश और झुलसा हुआ चेहरा...जानिए हसीना और भारत के महा-मिलन की भावुक कहानी!