बाबा खाटूश्याम का अनोखा भक्त: 82 हजार KM की पदयात्रा कर चुका, अद्भुत है कहानी

Published : Apr 27, 2025, 06:31 PM IST
unique devotee of Baba Khatushyam

सार

बाबा खाटूश्याम के एक भक्त ने मुंबई से खाटू तक 61 बार पदयात्रा की है, जो लगभग 82 हजार किलोमीटर का सफर है। 2019 से शुरू हुई इस यात्रा के पीछे की कहानी जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में स्थित विश्वविख्यात खाटूश्याम मंदिर, जहां हर साल करोड़ों भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। इनमें कोई पेट पलायन करते तो कोई पदयात्रा करते हुए आते हैं। लेकिन बाबा का एक भक्त ऐसा भी है जो अब तक 61 बार बाबा की पदयात्रा कर चुका है। यह पदयात्रा रींगस से खाटू तक की नहीं बल्कि मुंबई से खाटू तक की है। भजन गायक चंद्र प्रकाश अब तक 61 बार मुंबई से खाटू तक पदयात्रा कर चुके हैं। इस दौरान इन्होंने करीब 82 हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय किया है।

सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी इलाके का रहने वाला भक्त

चंद्र प्रकाश मूल रूप से राजस्थान के सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी इलाके के ढांढण गांव के ही रहने वाले हैं। जो पिछले करीब 6 साल से मुंबई से खाटू तक एकल निशान पदयात्रा करते हैं। अब तक उन्होंने 61 बार पदयात्रा करके बाबा के यहां निशान अर्पित किया है। जो अपने आप में एक अनूठा रिकॉर्ड है।

2019 से अब तक पैदल चल रहा है यह भक्त

चंद्र प्रकाश बताते हैं कि उन्होंने 2019 से बाबा के यहां आना शुरू किया था और तब से लेकर आज तक उनका यह सिलसिला लगातार जारी है। जब तक शरीर में जान है तब तक वह बाबा की पदयात्रा करेंगे। चंद्र प्रकाश बताते हैं कि वह अपने जीवन में सब कुछ हो चुके थे। बस केवल बाबा खाटूश्याम की वजह से ही सब कुछ ठीक हो पाया।

देश ही नहीं दुनियाभर में बाबा खाटूश्याम के भक्त

केवल इतना ही नहीं चंद्रप्रकाश मुंबई और देश के अलग-अलग हिस्सों में बाबा खाटूश्याम के कीर्तन में भी शामिल होते हैं। यह बाबा के भजनों के मशहूर गायक है। अपनी यात्रा के दौरान भी यह कई जगह रुककर बाबा के भजनों की प्रस्तुति देते हैं। पद्मश्री अनूप जलोटा भी उनकी तारीफ कर चुके हैं।

आप भी करें खाटू श्याम की यह पदयात्रा

बता दें कि अमूमन रींगस से खाटू तक की पदयात्रा 17 किलोमीटर की होती है। खाटू में पदयात्रा के जरिए आने वाले लोग रींगस में स्थित खाटू श्याम मंदिर से निशान उठाते हैं और फिर 17 किलोमीटर की पदयात्रा करके खाटू में निशान चढ़ाते हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 20 August 2026: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का खतरा, जानिए दिल्ली-NCR,महाराष्ट्र का हाल
Weather Update 19 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश, यूपी में भारी बारिश; बिजली गिरने का अलर्ट