PM मोदी के जन्मदिन पर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में बना ये अनूठा रिकॉर्ड

Published : Sep 18, 2023, 01:55 PM ISTUpdated : Sep 18, 2023, 03:17 PM IST
pm modi0

सार

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पीएम मोदी के जन्मदिन पर 18 हजार हेलमेट बांटकर नया रिकॉर्ड बनाया। चित्तौड़गढ़ सेवा संस्थान की ओर से ये कार्यक्रम किया गया था।  

चित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रविवार को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में लोगों ने अलग-अलग कार्यक्रम किए। किसी ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया तो किसी ने पशुओं को चारा खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना की। लेकिन राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर एक अनूठा रिकॉर्ड बनाया गया।

चित्तौड़गढ़ सेवा संस्थान ने 18 हजार हेलमेट बांटे
दरअसल यहां चित्तौड़गढ़ सेवा संस्थान की ओर से पीएम मोदी के जन्मदिन पर हेलमेट वितरण का कार्यक्रम रखा गया। सुबह से लेकर रात तक संस्थान की ओर से  करीब 18000 हेलमेट लोगों को मुफ्त में बांटे गए। संस्थान का दावा है कि इसके पहले 15526 हेलमेट वितरण का रिकॉर्ड है। ऐसे में अब वह नया रिकॉर्ड स्थापित कर चुके हैं।

पढ़ें बच्चों ने नमो एप पर क्यूट अंदाज में पीएम मोदी को किया बर्थडे विश, मासूम बच्ची ने तो सुना दिया पूरा ही गाना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बांटे हेलमेट
इस अनोखे कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने कई घंटे वहां रहकर लोगों को अपने हाथों से हेलमेट बांटे। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले चित्तौड़गढ़ संस्थान का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद देश विश्व गुरु बनने जा रहा है। इतना ही नहीं देश में भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है।  

पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना 
ऐसे में उनके जन्मदिवस पर हेलमेट वितरण का आयोजन किया गया। साथ ही ईश्वर से कामना की गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयु लंबी हो और वह निरोगी रहें। पीएम के साथ ही लोगों के भी स्वस्थ और सुरक्षित रहने के लिए इश बार हेलमेट का वितरण किया गया है।  संस्थान की ओर से हेलमेट सीधे फैक्ट्री से ही मंगवाए गए थे। 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल