भाईदूज पर बहन और दो भाइयों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, बहन को चॉकलेट दिलाकर लौट रहे थे

Published : Nov 16, 2023, 09:46 PM IST
murder rajasthan

सार

प्रतापगढ़ में भाई दूज के दिन बाइक से चॉकलेट लेकर लौट रहे दो भाई और बहन को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रपापगढ़। जिले में चार साल की मासूम अपने दो भाइयों के साथ बाइक से चॉकलेट लेने गई थी। चॉकलेट लेकर वे घर लौट रहे थे कि तेज रफ्तार ट्रक काल बनकर उनपर झपट पड़ा। ट्रक ने तीनों को बुरी तरह से रौंद डाला और फरार हो गया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। हादसे के बाद परिजनों ने शव उठाने मना कर दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के काफी समझाने के बाद वे शव उठाने को तैयार हुए। 

भाई दूज पर मनीषा ने चॉकलेट दिलाने की जिद
प्रतापगढ़ जिले के कोटडी थाना पुलिस ने बताया कि कोटडी थाना इलाके में स्थित सेवन्ना गांव में रहने वाले रितेश, राहुल और मनीषा तीनों रिश्ते में भाई-बहन हैं और एक ही गांव में कुछ दूरी पर रहते हैं। भाई दूज के कारण तीनों एक ही जगह पर थे। इस दौरान मनीषा ने अपने भाई से चॉकलेट दिलाने की जिद की। तीनों एक बाइक पर सवार होकर गांव के नजदीक ही दुकान पर पहुंचे और वहां से चॉकलेट लेकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान हाइवे से गुजर रहे एक ट्रक में तीनों को कुचल दिया। तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गुरुवार दोपहर में सभी का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया है।

पढ़ें  टोंक में कार और बाइक में टक्कर से मां-बेटे समेत तीन की मौत, मंदिर दर्शन कर लौट रहा था परिवार

छिन गईं परिवार की खुशियां
कोटडी पुलिस ने बताया मनीषा के पिता हेयर सैलून चलाते हैं। रितेश अपने परिवार में बड़ा बेटा था।‌ जबकि राहुल परिवार का इकलौता सहारा था।‌ बीमारी के कारण उसके पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। उसकी मां उसे मेहनत मजदूरी करके पढ़ा रही थी। अब उसकी भी जान चली गई।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल