उदयपुर के लीला पैलेस में परिणिति संग शादी रचाएंगे राघव, 24 सितंबर को कई बॉलीवुड स्टार और राजनेता होंगे शामिल

Published : Sep 06, 2023, 11:19 AM IST
parineeti and raghav

सार

उदयपुर के लीलापैलेस में 24 सितंबर को अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी होने जा रही है। इसमें कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी।

उदयपुर। बॉलीवुड स्टार परिणिति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में दोनों की शादी होगी। 23 और 24 सितम्बर को विवाह के सारे रीति रिवाज लीला पैलेस होटल में की किए जाएंगे। क्योंकि ये जोड़ी बॉलीवुड और पॉलिटिक्स से ताल्लुक रखने वाले जोड़ी की है तो इसमें दोनों ही क्षेत्र से जुडी नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। इससे पहले भी कई बड़ी हस्तियों ने राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग की हैं।

लेकसिटी में होंगे शादी के कार्यक्रम
राजस्थान डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सबसे मुफीद स्थान है। यहां कई सारी बॉलीवुड हस्तियों के साथ नामचीन लोगों ने शादी रचाई है। लेक सिटी कहे जाने वाले उदयपुर में 24 सितंबर को अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा भी सात फेरे लेने जा रहे हैं। शादी की रस्में हिंदू रीति रिवाज के तहत 23 और 24 सितंबर को आयोजित की गई हैं। 

23 को मेंहदी, हल्दी और संगीत
लेकसिटी के शानदार फाइव स्टार होटलों में शामिल लीला पैलेस और उदयविलास होटल में परिणिति और राघव की शादी की तैयारियां चल रही हैं। जानकारी के अनुसार शादी समारोह में पहले दिन 23 सितंबर को मेहंदी, हल्दी और संगीत कार्यक्रम होगा। इसके बाद 24 सितंबर को दोनों की शादी होगी। यह भी कहा जा रहा है कि शादी के बाद गुरुग्राम में दोनों रिसेप्शन पार्टी भी करेंगे।

प्रियंका चोपड़ा और कई नामचीन हस्तियां रहेंगी मौजूद
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में परिणीति की बहन और बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस भी शामिल होंगे। दिल्ली तथा पंजाब के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान भी शादी में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के कई हीरो, हिरोइन के अलावा कई राजनेताओं के भी शामिल होने की संभावना है। 

13 मई को हुई थी सगाई
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कपूरतला हाउस से हुई थी। 13 मई को दोनों की इंगेजमेंट हुई थी। उसके बाद डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परिणीति और राघव उदयपुर, जयपुर तथा जोधपुर के कई होटलों को देखने भी आए थे।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट