सिगरेट के कश खींचते बारिश का मजा ले रही थी दो सहेलियां, अचानक बात बिगड़ी और...

अजमेर में पुष्कर रोड पर दो सहेलियों के बीच हुई लड़ाई में एक लड़की बेहोश हो गई। घटना के दौरान दोनों के बीच हाथापाई हुई और एक लड़की ने दूसरी को बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों लड़कियां नशे में थीं।

sourav kumar | Published : Aug 27, 2024 11:01 AM IST

अजमेर में बीच सड़क लड़ाई। अजमेर में पुष्कर रोड पर सोमवार देर शाम कांड हो गया, जब तेज बारिश के बीच 2 लड़कियां जो सहेली थी। आपस में लड़ने लगी। दोनों के हाथों में सिगरेट भी थी। कश का मजा ले रही थी, तभी लड़ाई होता देख अचानक आस-पास भीड़ जमा हो गई। लेकिन किसी भी तमाशबीन ने लड़कियों को रोकने की कोशिश नहीं की। हालांकि, बाद में घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। उन्होंने एंबुलेंस बुलाई और JLN अस्पताल लेकर चले गए।

पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियों में एक फिलीपींस की है और दूसरी उसकी सहेली है। ये सारी घटना पुष्कर रोड़ पर अद्वैत आश्रम के निकट नंदनी पैलेस के पास हुआ। झगड़े के दौरान उनमें से एक के हाथ में सिगरेट थी। अचानक किसी बात पर विवाद हो गया और उनमें से एक तेजी से चीखने लगी। दूसरी कुछ समझ पाती इससे पहले ही उसकी सहेली ने बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया। सामने वाली लड़की ने भी हाथ-पैर मारे। मारपीट के दौरान ही 1 लड़की बेहोश हो गई।

Latest Videos

अजमेर में पहले भी हो चुके है बीच सड़क लड़ाई झगड़े

रिपोर्ट के मुताबिक लड़कियां काफी नशे में थी। माना जा रहा है कि दोनों ने ड्रग्स का सेवन किया था। फिलहाल झगड़े का कारण सामने नहीं आ सका है। जमेर में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जब विदेशी युवक और युवतियां नशे में अश्लील और घटिया हरकतें कर चुके हैं। कुछ दिन पहले एक युवती तो लगभग पूरी नग्न हालत में सड़कों पर दौड़ लगा रही थी। बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया था।

महाराष्ट्र के मुंबई में लड़कियों की लड़ाई

हाल ही में महाराष्ट्र के मुंबई से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लड़कियों ने मिलकर एक 10 साल की स्कूली छात्रा को बीच सड़क पर मारा था। किसी ने भी मार खाती हुई किशोरी को बचाने के लिए आगे नहीं आया था।

ये भी पढ़ें: 'सोने के अंडे देने वाला आदमी', प्राइवेट पार्ट से निकाल दिए 60 लाख के 3 अंडे

Share this article
click me!

Latest Videos

OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'
'तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी', Chandra Babu Naidu के बयान पर बवाल
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts