अलवर की शॉकिंग स्टोरी: चाची ने 1 लड्डू से 13 साल की लड़की की जिंदगी कर दी बर्बाद

राजस्थान के अलवर में एक 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और MMS बनाया गया। पीड़िता ने तीन दिन बाद आपबीती परिजनों को बताई।

sourav kumar | Published : Aug 27, 2024 8:16 AM IST / Updated: Aug 27 2024, 05:09 PM IST

अलवर न्यूज। एक तरफ देश कोलकाता महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के जख्म से ऊबर नहीं पाया है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के अलवर जिले के नजदीक रामगढ़ क्षेत्र में रहने वाली एक 13  साल की बच्ची के साथ  23 अगस्त को घिनौने तरीके से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता हादसे से इतनी डरी हुई थी कि उसने घर में किसी को भी घटना के बारे में जानकारी नहीं दी थी। लेकिन 3 दिन बाद यानी 26 अगस्त को अचानक तबीयत खराब होने बाद, जब डॉक्टर ने चेकअप किया तो परिजनों के होश उड़ गए। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि की गई। इसके बाद नौगावां थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच कर रही है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि लड़की थाना क्षेत्र के कस्बे में रहने वाली है। घटना की दिन पीड़िता के मां-बाप खेत पर काम करने गए थे। इस बात का फायदा उठाकर नजदीक ही रहने वाली एक महिला ने उसे अपने घर बुलाया, जो रिश्ते में चाची लगती थी। उसने किशोरी को प्रसाद के तौर पर एक लड्डू खाने दिया, जिसमें पहले से ही नशीली दवा मिली हुई थी। युवती ने जैसे ही खाया तो वो कमरे में बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी महिला ने  दूसरे रूम में ले जाकर सुला दिया।

Latest Videos

लड़की का बनाया MMS और दी जान से मारने की धमकी

जिस कमरे में लड़की को सुलाया गया उसमें पहले से ही महिला के मौसा सास का बेटा मौजूद था। इसके बावजूद चाची ने जानबूझकर रूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद युवक ने रेप किया। उसके न्यूड फोटो वीडियो बनाए और तो और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।

ये भी पढ़ें: होने वाली दुल्हन ने दूल्हे से कहा-जानू मेरे लिए क्या कर सकते हो? फिर जो हुआ वो

Share this article
click me!

Latest Videos

श्राद्ध पक्ष में ये 6 काम कर देंगे पितरों को नाराज
Lalbaugcha Raja Live Darshan | गणेश चतुर्थी 2024 | मुंबई गणेशोत्सव | LaLbaugcha Raja |
'हिम्मत कैसे पड़ गई...' BJP विधायक ने इंस्पेक्टर से कहा- अब आर-पार होगा
AAP LIVE: अरविंद केजरीवाल को 6 महीने बाद जमानत मिलने पर AAP समर्थकों ने जश्न मनाया
इस्तीफे के लिए तैयार ममता बनर्जी, डॉक्टरों से बातचीत में क्या पेंच फंसा? । Kolkata Doctor Case