राजस्थान में हुई फायरिंग की घटनाः पूर्व CM राजे का स्वागत करने भिड़े दो गुट, मची भगदड़

Published : Feb 18, 2023, 01:58 PM IST
गोली बारी

सार

राजस्थान में फिर एक नए बवाल की खबर सामने आई है। यहां पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के स्वागत को लेकर बवाल हो गए। स्वागत करने के लिए दो पक्षों में झगड़ा हुआ तो चल गई गोलियां। गनीमत रही की किसी की जान नहीं गई, हालांकि भगदड़ में कई लोग घायल हो गए है।

अजमेर (Ajmer). राजस्थान में ये साल अब नेताओं के दौरे, धरने, प्रदर्शन का रहने वाला है। इसी शुरुआत भी हो गई है। राजस्थान में काग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेताओं ने अब हर अवसर को भुनाने की तैयारी कर ली है। इसी क्रम में भाजपा नेता और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का एक मामला सामने आया है। राजे शुक्रवार को अजमेर के मसूदा किसी कार्यकम में शामिल होने जा रही थीं। उनके स्वागत के लिए पहले ही बड़ी संख्या में लोग खरवा चैराहे पर जमा थे। लेकिन इस स्वागत सत्कार से पहले वहां अचानक गोलियां चल गई। गोलियां चलने के बाद कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए, ऐसी भगदड़ मची की गई लोग घायल हो गए। जब तक राजे पहुंची तब तक वहां चुनिंदा लोग ही बचे थे। पुलिस अफसरों ने तुरंत मोर्चा संभाला और कुछ लोगों को हिरासत में लिया।

पूर्व सीएम राजे का स्वागत करने को लेकर हुआ विवाद

मसूदा के पुलिस अफसरों ने बताया कि खरवा चैराहे पर राजे के स्वागत के लिए जसवीर सिंह खरवा और सुरेश गुर्जर नाम के दो लोग अपने अपने समर्थकों के साथ खडे थे। काफी गाड़ियां भी वहां थीं। दोनो के बीच पहले स्वागत करने को लेकर विवाद हो गया। गाली गलौज तुरंत ही मारपीट में बदल गई। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही एक गुट ने जेब से गोलियां निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। माहौल खराब हो गया तो लोगों ने भगदड़ मचा दी। एक गुट के एक व्यक्ति ने गोलियां चलाकर दहशत फैला दी थीं।

दो गुटों में पहले भी रहा विवाद

पुलिस ने बताया कि दोनो गुटों में पहले से विवाद चल रहे थे। स्वागत के चलते दोनो गुट आमने सामने हो गए। पुलिस कुछ समझ पाती इससे पहले ही विवाद बढ़ गया। सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच रही है। बताया जा रहा है कि राजस्थान में इससे पहले किसी नेता के स्वागत कार्यक्रम के दौरान इस तरह का माहौल नहीं दर्ज किया गया। फायरिंग करने वाला युवक गुर्जर गुट का बदमाश बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़े- Rajasthan: झालावाड़ पहुंची वसुंधरा राजे के स्वागत के लिए जुटी भीड़, BJP नेताओं में मची खलबली

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट
Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल