विदेशियों के साथ होली खेलने का है मन तो राजस्थान में चले आइए, 4 दिनों के लिए तगड़ा इंतजाम किया गया है इस बार

Published : Mar 04, 2023, 02:34 PM ISTUpdated : Mar 04, 2023, 03:03 PM IST
होली

सार

आगामी कुछ दिनों में देश के सबसे त्यौहारों में एक रंगों का त्यौहार यानि होली आने वाली है। आप भी होली खेलने का शौक रखते है और विदेशी मेहमानों के साथ कलर फेस्टिवल मनाना चाहते है तो राजस्थान के इस शहर पहुंच जाए। पूरे चार दिन तक धमाल और मौज के है इंतजाम।

अजमेर (Ajmer). अगर आपको होली खेलने का शौक है और विदेशियों के साथ रंगो का त्यौहार मनानाा चाहते हैं तो बैग पैक करिए, चार दिन की छुट्टी है मौज मनाइए और राजस्थान के इस शहर में आ जाइए। लोकल मैनेजमेंट ने तमाम इंतजाम पूरे कर लिए हैं अपने मेहमानों के स्वागत के लिए। एक से एक धांसू कार्यक्रम रखे गए हैं। आज शाम से शुरू होने वाले ये प्रोग्राम मंगलवार रात तक जारी रहेगें। यानि चार दिन फुल मस्ती और धमाल, वो भी विदेशियों के साथ......।

इस शहर में हुए हैं विदेशियों के साथ होली खेलने के इंतजाम

हम बात कर रहे हैं अजमेर के पुष्कर कस्बे की। अजमेर जिले में स्थित पुष्कर कस्बा जो दुनिया में मशहूर है। पुष्कर में दुनिया का इकलौता ब्रह्मा जी का मंदिर है और यहां मंदिर विकास पर सरकार पूरे पांच सौ करोड़ खर्च करने वाली है। पुष्कर कस्बे को चकाचक करने की तैयारी है। लेकिन इससे पहले आज से चार दिन के लिए होली का धमाल शुरु हो गया है।

गहलोत सरकार ने शुरू किया अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव

गहलोत सरकार की ओर आज से मंगलवार तक अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव शुरु किया जा रहा है। इसमें पर्यटन विभाग, आरटीडीसी, पुष्कर नगर पालिका और अजमेर जिला प्रशासन आयोजक हैं। चार दिन के इन आयोजन में रंगीन आतिशबाजी, नाच गाना, दीपदान, भक्ति, संगीत सब कुछ होगा। देश दुनिया में फेमस यह मेला कोरोना के बाद इस साल पूरे शानदार तरीके से आयोजित किया जा रहा है।

4 दिन तक पुष्कर की गलियों में मचेगा धमाल, होंगे ये कार्यक्रम

आज शाम पुष्कर घाट पर कैमल शो होगा। नाच गाना होगा। कालबेलिया स्टार गुलाबो सपेरा का शो होगा। सिंगर अनुराधा पौडवाल का शो होगा। ब्रह्म चौक, होलिका चौक, ब्रह्म वाटिका में चंग, डफ, कच्ची घोड़ी नाच होगा। होलिका दहन होगा। होली के रंग खेलने के लिए भी अलग से बंदोबस्त किया गया है। इस आयोजन की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें शामिल होने हर साल बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान आते हैं।

इसे भी पढ़े-राजस्थान में गुलाल तैयार करने का यह आदिवासी तरीका आपको हैरान कर देगा, महिलाएं बना रही एक्सपोर्ट क्वालिटी रंग

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

रील्स के लिए मगरमच्छ को भी नहीं छोड़ा, लड़कों की हरकत का चौंकाने वाला वीडियो वायरल
जयपुर के मशहूर स्कूल पर IT रेड: करोड़ों कैश मिला-मशीन से गिने गए नोट