अजब गजब है राजस्थान की ये प्रेम कहानी, पुलिसवालों का भी सिर चकरा रहा कि आखिर क्या करें...

Published : Feb 06, 2023, 12:34 PM ISTUpdated : Feb 06, 2023, 12:45 PM IST
crime news

सार

 राजस्थान के अजमेर जिले से हैरान करने वाली लव स्टोरी सामने आई है। जहां पुलिस भी तय नहीं कर पा रही है कि किसकी मदद करे। जहां 2 बच्चों की मां को एक युवक से प्रेम हो गया, वह पति को छोड़कर चली गई। पति और पत्नी ने दोनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

चूरू. राजस्थान के चूरू जिले की ये प्रेम कहानी है। इस अजग गजब प्रेम कहानी के बाद अब पुलिस परेशान हो रही है। कारण है कि प्रेमी और प्रेमिका पुलिस के पास सुरक्षा के लिए पहुंचे हैं। लेकिन पुलिस इस मामले में सुरक्षा तय नहीं कर पा रही है। मामला चूरू जिले का है। एसपी ने नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है।

ऐसे शुरू हुई थी ये अजीबो-गरीब प्रेम कहानी

दरअसल अजमेर जिले में रहने वाली दो बच्चों की मां पूजा की और चूरू जिले के बीदासर निवासी गिरधारी के बीच तीन साल से प्रेम था। तीन साल पहले गिरधानी अपने किसी दोस्त के पास अजमेर गया था और वहीं पर एक पार्क में उसे पूजा मिली थी। पार्क में दोनो के बीच बातें हुई और उसके बाद फोन पर दोनो दोस्त बन गए। तीन साल से लगातार दोनो एक दूसरे के संपर्क में हैं।

अब प्रेमिका पुलिस से मांग रही न्याय

तीन दिन पहले पूजा अपने बच्चों और पति को छोड़कर चूरू निवासी गिरधारी के पास आ गई। इस बारे में जब पूजा के पति को पता चला तो उसने पूजा को धमकाया और वापस आने को कहा। लेकिन पूजा ने बात नहीं मानी। वह अपने प्रेमी गिरधारी के साथ सीधे एसपी ऑफिस जा पहुंची। वहां एसपी से मुलाकात तो नहीं हो सकी। लेकिन बाद में एसपी को पता चला तो उन्होनें संबधित थाना पुलिस को नियमानुसार मामले पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। लेकिन अब बताया जा रहा है कि पूजा का पति भी चूरू पहुंच चुका है और वह पूजा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहा है।

 

 

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच