दिल दहला देने वाली मौत: चाचा ने दनादन भतीजे की खोपड़ी में मारी गोलियां...मां रोती रही-कोई बचाने नहीं आया

Published : Mar 15, 2023, 10:54 AM ISTUpdated : Mar 15, 2023, 11:50 AM IST
Ajmer shocking crime stories Uncle killed nephew for land dispute fired three bullets in the head

सार

राजस्थान के अजमेर शहर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। चाचा ने अपने भतीजे के सिर में दनादन तीन गोलियां फायर कर मौत के घाट उतार दिया। मां अपने बेटे की लाश को लेकर घंटों सड़क पर रोती बिलखती रही, लेकिन डर के मारे कोई मदद करने को भी नहीं आया।

अजमेर. राजस्थान की मार्बल सिटी यानि अजमेर..बीच सड़क हुई सनसनीखेज हत्याकांड से दहल गई। जिस चाचा ने भतीजे को गोद में खिलाया, उसी भतीजे को उसकी मां के सामने ही दर्दनाक मौत दी। मां अपने बेटे की लाश को लेकर घंटों सड़क पर रोती बिलखती रही, लेकिन डर के मारे कोई मदद करने को भी नहीं आया। सिर में चाचा ने इतना पीतल भर दिया कि भजीते ने मौके पर ही प्राण छोड़ दिए।

करोड़ों रुपयों की जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

दरअसल, यह पूरा मामला किशनगढ़ इलाके का है। चाचा पूर्व पार्षद है और भतीजा ट्रांसपोर्ट कारोबारी था। अब चाचा की तलाश में पूरे जिले में छापेमारी चल रही है। गांधी नगर पुलिस ने बताया कि चाचा सुरेश यादव और भतीजे अशोक यादव के बीच में कुछ सालों से करोड़ों रुपयों की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस कारण दोनो पक्षों में बोलचाल भी बंद था। रविवार दोपहर अशोक यादव अपनी मां को बाइक पर लेकर जा रहा था। वह सरदार सिंह की ढाणी रोड से गुजर रहा था। इस दौरान पहले तो पीछे से अपनी कार दौड़ाते आ रहे चाचा सुरेश ने अशोक की बाइक को जोरदार टक्कर मारी। अशोक की मां सड़क किनारे गिर गई।

सिर और गले में मारी कई गोलियां

अशोक कार में फंस गया तो चाचा सुरेश ने काफी दूर तक उसे घसीटा। उसके बाद जब वह कार से छिटक गया तो उसके सिर और गले में कई फायर किए। सिर में तीन गोलियां मारी गई। उसके बाद चाचा फरार हो गया। बेटे की लाश को गले लगाकर मां सड़क पर रोती रही लेकिन किसी ने मदद नहीं की। बाद में पुलिस पहुंची। मंगलवार रात बेटे की लाश को परिवार के हवाले किया गया है। सुरेश यादव की तलाश की जा रही है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी