अलवर ( alwar news). राजस्थान में अपराध तेजी से बढ़ रहा है। अपराधी पुलिस पर भी फायर करने से नहीं चूक रहे हैं। जवाब में पुलिस भी फायर कर रही है और बदमाशों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसा ही एक और मामला अलवर जिले के बहरोड़ इलाके से सामने आया है। बहरोड़ थाना क्षेत्र में आज सवेरे पुलिस ने एक मोस्ट वांडेड क्रिमिनल को बीच सड़क गोली मार दी।
सरेंडर करने को कहा तो पुलिस पर किया फायर
उसे पुलिस ने घेर लिया था और सरेंडर करने के लिए कहा था। उसने सरेंडर नहीं किया और पुलिस पर फायर ठोक दिए। जवाब में पुलिस ने उसे गोली मार दी। दो गोली उसके पैर में लगी और अब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। उसने मंगलवार रात एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या कर दी थी, उसके सिर में पांच गोली मारी थी।
इस मामले में पुलिस को थी आरोपी की तलाश
बहरोड़ पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोपी अजय यादव को अरेस्ट कर लिया गया। अजय ने अपने ही पुराने दोस्त संजय उर्फ मुन्ना यादव को गोली मार दी थी। संजय यादव भाजपा नेता और कार्यकर्ता था। उसके पिता भी भाजपा नेता थे। संजय सात मार्च धुलंडी की रात अपने कुछ साथियों के साथ खोहरी गांव में अपने घर के नजदीक ही मंदिर में बैठा था। इसी दौरान अजय, सुनील और कुछ अन्य बदमाश आए। उसके बाद अजय ने सभी के सामने संजय के सिर में पांच गोली मारी। मौके पर ही संजय की मौत हो गई। इसके बाद अजय ने अपने दोस्तों के साथ फेसबुल लाइव कर इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। तभी से पुलिस उसे तलाश कर रही थी।
दो दोस्तों के बीच आई दुश्मनी
पुलिस ने बताया कि संजय और अजय खोहरी गांव के ही रहने वाले थे और अच्छे दोस्त थे। लेकिन संजय ने चार पांच साल पहले भरे गांव के सामने अजय को बुरी तरह से पीटा था। उसके बाद दोनो की रंजिश बढ़ गई थी। उसके बाद अजय ने धुंलडी की रात अपने साथियों के साथ मिलकर संजय की हत्या कर दी और अपमान का बदला ले लिया।
इसे भी पढ़े- राजस्थान में जिंदगी और मौत के आखिरी पल गिन रहा ये खूंखार अपराधी, 3 सगे भाइयों को उतारा था मौत के घाट
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।