अंजू को नसरूल्ला ने बताया अपनी दुल्हन, इधर राजस्थान में घर लॉक कर गायब हुआ पति...क्या है सीक्रेट

Published : Jul 25, 2023, 03:03 PM ISTUpdated : Jul 25, 2023, 03:08 PM IST
Alwar news Anju and pakistani nasrulla case Controversy

सार

राजस्थान के अलवर से पाकिस्तान गई अंजू भारत के मीडिया चैनल पर छाई हुई है। वह इस वक्त अपने दोस्त नसरूल्ला के घर करांची में है। इधर उसका पति अरविंद घर को लॉक करके गायब हो गया। इन सबके बीच पुलिस अब इस मामले में एक्टिव हो गई है।

अलवर. राजस्थान के अलवर की अंजू फिलहाल पाकिस्तान के लाहौर में नसरूल्लाह के साथ है। ऐसा उसने परिवार को बताया है। उधर पाकिसतानी मीडिया में भी ये मुद्दा गर्म है। नसरूल्लहा पाकिस्तान में अलग अलग बयान दे रहा है और अंजू को अपनी होने वाली भारतीय दुल्हन बता रहा है। लेकिन इन सबके बीच अब अंजू की हरकतें भी इस पूरे घटनाक्रम में शक पैदा कर रही हैं। संभव है अंजू या तो किसी साजिश की शिकार हुई है या फिर अंजू खुद साजिश कर रही है।

नसरूल्ला अंजू को बता रहा अपनी दुल्हन...इस समय पाकिस्तान में

सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार नसरूल्लाह का कहना है कि अंजू अभी सगाई करने आई है और फिर वह वापस अपने देश चली जाएगी। उसके बाद अंजू शादी करने के लिए वापस आएगी। वह चाहती है तो वह धर्म परिवर्तन कर सकती है या अपने ही धर्म पर रह सकती है। मैं उसके दोनो बच्चों को अपनाने को भी तैयार हूं। अब सब कुछ अंजू पर निर्भर है। उसका वीजा अगस्त में खत्म हो रहा है, हम शादी करने वाले हैं।

अंजू भारत आएगी या पाकिस्तान की बनेगी बहू?

अंजू ने नसरूल्लाह की तमाम बातों को झूठा बता दिया है। उसने भारत और पाकिस्तान की मीडिया के लिए कहा कि यह सब उनका उड़ाया हुआ है। वह जैसे गई थी , वैसे ही वापस जा आएगी। वह अपने बच्चों के पास जल्द ही लौट जाएगी। लेकिन अंजू के ये बयान चौंकाने वाले इसलिए हैं क्योंकि अंजू ने पाकिस्तान जाने से पहले कई झूठ बोले हैं। पति अरविंद से कहा कि वह जयपुर जा रही है। अपनी कंपनी में कहा कि वह बहन के पास गोवा जा रही है। पति को पता चला कि अंजू पाकिसतान है तो पति से कहा कि वह घुमने आई है। उसके बाद बच्चों से वीडियो कॉल किया और कहा कि वह जल्द ही वापस आ रही है। उधर नसरूल्लाह , लगातार अंजू पर शादी के लिए दबाव बना रहा है।

इधर अलवर में अंजू का पति घर लॉक करके हुआ गयाब

फिलहाल यह सब कुछ सामान्य लग रहा है लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि अब इस मामले में राजस्थान पुलिस एक्टिव हो गई है। अंजू के पति अरविंद से अलवर पुलिस और जांच एजेंसयों ने पूछताछ की है। उनकी पूछताछ से घबराकर अरविंद अपने घर को लॉक कर गायब है। उसका फोन बंद है। वह काम पर भी नहीं जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। पति-पत्नी और प्रेमी तीनों के अलग-अलग बयानों से पुलिस को कुछ ओर ही शक पैदा हो रहा है।

यह भी पढ़ें-ना शादी ना अफेयर...क्या है राजस्थान से पाकिस्तान गई अंजू का असली मिशन

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राजस्थान बना देश का ऐसा पहला राज्य, सड़क पर शव रख विरोध किया तो 5 साल की जेल
एक ऐसी भी पत्नी, पति का कत्ल कराने के बाद फ्लाइट से शोक सभा में पहुंची