अलवर में Shocking Suicide: हजारों बेजुबानों की जान बचाने वाले डॉक्टर ने ऑपरेशन ब्लेड से किया सुसाइड

Published : Jul 12, 2023, 11:09 AM ISTUpdated : Jul 12, 2023, 02:30 PM IST
Alwar  news Doctor commits suicide

सार

राजस्थान के अलवर जिले में सैंकड़ों की जान बचाने वाले एक डॉक्टर ने मौत को गले लगा लिया। वह इतने डिप्रेशन में चला गया कि ऑपरेशन करने वाली ब्लेड से अपना गला काट डाला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिस हॉस्पिटल में रहकर एक डॉक्टर ने हजारों बेजुबान पशुओं की जान बचाई वहीं उस डॉक्टर ने खुद की जीवन लीला समाप्त कर ली। जिस ब्लेड के जरिए वह ऑपरेशन करता उसी से खुद के गले पर कट लगाकर डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। डॉक्टर के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि वह डिप्रेशन में थे।

यह पूरा मामला अलवर के वेटरनरी हॉस्पिटल का

पूरी घटना अलवर जिले के अरावली विहार थाना क्षेत्र के पास भवानी चौक सर्किल के नजदीक बने वेटरनरी हॉस्पिटल की है। यहां के डॉक्टर सौभाग्यदीप सिंह ने ही हॉस्पिटल में बाथरूम में जाकर सर्जिकल ब्लेड से अपना गला काट लिया। बाथरूम में जाने के बाद जब वह कई देर तक वापस नहीं लौटे तो साथी लोगों को शक हुआ इसके बाद उन्हें सुसाइड का पता चल।

डॉक्टर ने मौत के लिए चुनी अस्पताल की टॉयलेट

पिछले करीब 5 सालों से डॉक्टर इसी हॉस्पिटल में नौकरी कर रहे थे। हॉस्पिटल बंद होने वाला था इसी बीच टॉयलेट के बहाने बाथरूम में चले गए। लेकिन जब बाकी स्टाफ को वह नहीं मिले तो उन्होंने कॉल करने की सोची इसके बाद डॉक्टर का मोबाइल बाथरूम से बजा। जब 5 मिनट तक गेट खटखटाने के बाद डॉक्टर बाहर नहीं आए तो उनके साथियों ने गेट को तोड़ दिया।

खून से सन गया बाथरूम...गले पर लगा था 12 इंच लंबा कट

जिन्होंने देखा कि डॉक्टर के गले पर एक 12 इंच लंबा कट लगा हुआ था। इसके अलावा टॉयलेट के फर्श पर खून भी पड़ा था। पहले तो सभी को यह संदिग्ध मौत लग रही थी लेकिन इसके बाद जब सुसाइड नोट मिला तो सामने आया कि डॉक्टर की डिप्रेशन की दवा चल रही थी और डिप्रेशन में आकर ही उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि डॉक्टर के परिवार में किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं थी लेकिन खुद के माता पिता की मौत के बाद वह गहरे सदमे में से। उसके बाद से लगातार दुखी रह रहे थे।

यह भी पढ़ें-राजस्थान में टमाटर के चक्कर में कर दिया कांड: पुलिस हुई चौकन्ना, CCTV में खुल गया राज

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी