राजस्थान के शॉकिंग क्राइम ने दहला दिया पूरा इलाका, लोग बोले-दुश्मन को भी ना मिले ऐसा पड़ोसी

राजस्थान के अलवर जिले में एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी के साथ जो दुश्मनी निभाई है वह दिल दहला देगी। इसलिए लोग कह रहे हैं कि ऐसा पड़ोसी भगवान किसी दुश्मन को भी नहीं दे….जिसने जरा सी मौत पर पिता और बेटे की हत्या कर दी।

Arvind Raghuwanshi | Published : Jun 13, 2024 7:07 AM IST / Updated: Jun 13 2024, 12:38 PM IST

अलवर. दुआ करना की आपका पड़ोसी ऐसा ना हो, सामान्य सी बात पर पड़ोसी ने अपने ही पड़ोसी पिता और पुत्र को इतनी बुरी मौत दी कि कसाई भी ऐसा नहीं करते...। पिता और बेटे के सिर में इतने लट्ठ मारे की खोपड़ी ही चूर - चूर हो गई। दोनो के शव गांव के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाए गए हैं। मामला अलवर जिले के सदर थाना इलाके का है।

गांव में लगी है पुलिस और फोर्स

Latest Videos

पुलिस ने बताया कि करौली गांव में रहने वाले सूरज सिंह और उसके बेटे रॉबिन सिंह की पड़ोसी दयाल कुमार ने हत्या कर दी। दयाल को जब पुलिस ने पकड़ा तो उसने कहा कि हां उसने ही मारा है। बाद में दयाल और परिवार के दो अन्य लोगों को अरेस्ट कर लिया गया। गांव में माहौल खराब नहीं हो इसके लिए अलग से फोर्स लगाई गई है।

दोनो पड़ोसी हैं और मामूली झगड़े...में हुई मौत

पुलिस ने बताया कि दयाल और उसके पड़ोसी सूरज सिंह के बीच कोई खास विवाद नहीं था। दोनो पड़ोसी हैं और मामूली झगड़े.... जो अक्सर पड़ोसियों में चलते हैं, इसी तरह का मामला था। दयाल कुमार झुझुनूं जिले में एक मैरिज गार्डन का मैनेजर था। वह दो दिन पहले अपने काम से अवकाश लेकर आया था। कल दोपहर मं उसने सूरज सिंह को धमकी दी थी कि अब ज्यादा दिन नहीं हैं तेरे पास....। उसके बाद रात सवा बजे झगड़ा किया। सूरज को बचाने बेटा रॉबिन सिंह आया तो दोनो की हत्या कर दी और लाश को सड़क पर फेंक दिया। कुछ देर में ही कुत्तों का झुंड़ आने लगा, लेकिन पुलिस समय रहते पहुंच गई।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
जन्म-जयंती पर शत-शत नमनः भगत सिंह को लेकर PM मोदी ने क्या कुछ कहा...
'जीजा ये पकड़ 60 हजार... नहीं बचना चाहिए मेरा पति' पत्नी ने क्यों दी पति की सुपारी, खौफनाक है सच
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'