- Home
- News
- राजस्थान में प्रकृति ने दिखाया ऐसा डरावना रूप, घरों में कैद हुए लोग, 5 तस्वीरों में देखिए कैसे दिन में हो गई रात
राजस्थान में प्रकृति ने दिखाया ऐसा डरावना रूप, घरों में कैद हुए लोग, 5 तस्वीरों में देखिए कैसे दिन में हो गई रात
Rajasthan Weather Alert : राजस्थान में दोपहर में रात जैसा माहौल, आखिर क्या था कारण? राजस्थान में मौसम ने अचानक क्यों बदला रौद्र रूप?

लोगों ने दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लीं।
राजस्थान में एक तरफ भीषण गर्मी से जूझ रहा है। वहीं दूसरी ओर शनिवार को रेतीले जिले में मौसम ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। अपने घर के सारे दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लीं। आसमान में धूल और रेत का इतना भयानक बवंडर उठा की दिन में रात जैसा लगने लगा।

प्रकृति ने अद्भुत और डरावना रूप दिखाया
दरअसल, शनिवार सुबह तक राजस्थान के अधिकतर जिलों में मौसम साफ था। लेकिन अचानक से प्रकृति ने अद्भुत और डरावना रूप दिखाया कि दोपहर तो सूरज पूरी तरह रेत के गुब्बार में ढक गया। ऐसी भयानक रेतीली आंधी चली की विजिबिलिटी शून्य हो गई।
तबाही के मंजर से दिन में हो गई रात
बता दें कि बीकनेर, चुरू और श्रीगंगानगर जैसे सीमावर्ती जिलों में देखते ही देखते घनघोर अंधेरा छा गया। सड़कों पर चलने वाले वाहनों को पहिए ही थम गए। उनको समझ नहीं आ रहा था कि यह क्या हो रहा है। आलम यह था कि जो जहां पर था वो वहीं वाहनों की हैडलाइट्स जलाकर खड़ा रहा है।
70 की रफ्तार आया था तूफान
वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर राजस्थान मौसम विभाग का कहना है कि यह कोई सामान्य आंधी नहीं थी। यह रेतीला चक्रवात था, जिसकी रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे थी।
बीकानेर में आई भीषण तबाही
बता दें कि इस भीषण तबाही के बीच जहां लोगों ने घर के दरवाजे बंद कर लिए तो वहीं पशु तो अचानक हुए अंधेरे से घबराकर इधर-उधर दौड़ने लगे। वहीं हजारों पक्षियों की मौत हो गई।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।