पति ने खुद कराई अपनी बीवी 5 शादियां, वजह थी चौंकाने वाली

Published : Dec 16, 2024, 11:13 AM IST
bride shameful act

सार

राजस्थान के अलवर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक पति ने अपनी पत्नी की 5 शादियां करवा दीं और लाखों रुपये ठग लिए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहां की कठूमर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके पति को गिरफ्तार किया है। लुटेरी दुल्हन अब तक करीब पांच अलग-अलग लोगों से शादी कर चुकी है। अब पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

एक शादी करवाने के बदले डेढ़ लाख रुपए

थानाधिकारी संजय शर्मा के अनुसार धर्मवीर मीणा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि कठूमर थाना इलाके के ही रेटी गांव के रहने वाले वीरेंद्र मीना से उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद वीरेंद्र की ही एक महिला परिचित से धर्मवीर ने शादी कर ली। वीरेंद्र ने यह शादी करवाने के बदले डेढ़ लाख रुपए मांगे।

शादी के एक महीने बाद हो जाती थी फरार

शादी भी हो गई लेकिन शादी के करीब एक महीने बाद दुल्हन फरार हो गई जो घर में रखे लाखों रुपए के जेवरात और 20 हजार रुपए नगद चुराकर ले गई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस को सूचना मिली कि वीरेंद्र घर पर आया हुआ है। ऐसे में पुलिस ने घर पर दबिश दी।

अब दोनों पति-पत्नी जेल में रहेंगे

पुलिस को वहां से वह लुटेरी दुल्हन भी मिल गई जो धर्मवीर के घर से जेवरात और नगद रुपए लेकर फरार हो गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से अब जेल भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी वीरेंद्र ने कबूला है कि वह अपनी पत्नी की 5 शादी करवाकर उनसे रुपए तो ऐंठ ही चुका है। साथ ही उनके यहां चोरी भी कर चुके हैं। दोनों पूरे योजनाबद्ध तरीके से वारदात करते हैं। शादी के बाद जैसे ही दुल्हन को मौका मिलता है वह मौके से फरार हो जाती है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला है कि महंगे शौक पूरा करने के लिए दोनों इस तरह की वारदात करते है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट