10 रुपए की 10 पानी पुरी नहीं दी तो तमंचे से खोपड़ी उड़ाने जा रहे थे वो लोग लेकिन...

Published : Jun 29, 2024, 03:31 PM ISTUpdated : Jun 29, 2024, 05:30 PM IST
Pani Puri

सार

राजस्थान के अलवर में बदमाशों को 10 रुपए की दस पानी पुरी नहीं मिली तो बदमाशों ने तमंचा निकालकर ठेले वाले के सिर पर अड़ा दिया। वे फायर ही करने वाले थे कि ऐन वक्त पर लोगों ने बीच बचाव कर लिया। अन्यथा पानी पुरी वाले की जान भी जा सकती थी।

अलवर. दस रूपए के दस गोलगप्पे नहीं दिए तो दो गुंड़ों ने गोल गप्पे वाले को पीट दिया। उस पर देसी कट्टा तान दिया और फायर करने की तैयारी कर ली। गनीमत रही कि समय रहते भीड़ ने हालात काबू कर लिए नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। उसके बाद भीड़ ने दोनो गुंड़ों की जो हवा निकाली हंगामा मच गया। बाद में उनको पुलिस के हवाले कर दिया गया। ममाला अलवर जिले का है।

पानी पुरी वाले से विवाद

दरअसल अलवर के अकबरपुर थाना इलाके में बस स्टैंड के नजदीक एमपी के भिंड का रहने वाले दर्शन सिंह गोल गप्पे बेचता है। उसके बाद अलवर के नजदीक नौगांव निवासी बूटा सिंह और शमशेर सिंह आए। दोनो ने गोलगप्पे खाए । दस रूपए के दस गोलगप्पे देने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान दोनो ने ही गोलगप्पे के पैसे नहीं दिए।

यह भी पढ़ें: कहां से आया फर्जी इंस्पेक्टर के पास इतना पैसा, किराये के कमरे में मिला धन

कट्टा अड़ाकर दी जान से मारने की धमकी

जब दर्शन सिंह ने पैसा मांगा तो उसे पीट दिया और कनपटी पर कट्टा लगाकर फायर करने की धमकी दी। इस पर दर्शन सिंह तेजी से चीखने चिल्लाने लगा तो वहां पर मौजूद भीड़ उसे बचाने आ गई। भीड़ ने दोनों गुंड़ों को तबियत से पीटा। इतना पीटा कि एक गुंडा तो बेहोश हो गया। बाद में दूसरे को भी भीड़ मारती रही। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो को अरेस्ट कर लिया। पता चला कि दोनो पुराने बदमाश हैं। दोनो पर कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि कट्टा खाली थी। दोनो की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी लोगों ने डाल दिया।

यह भी पढ़ें: हारे के सहारे खाटू श्याम के दर्शन का ये है सबसे अच्छा समय

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 9 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल