पाकिस्तान गई अंजू के खुले कई राज, पति ने रोते हुए सुनाई बीवी की मोहब्बत की पूरी कहानी

Published : Jul 24, 2023, 05:04 PM ISTUpdated : Jul 24, 2023, 05:21 PM IST
 Anju meet pakistani lover Nasrulla and  Anju husband told love story

सार

सीमा हैदर और सचिन की कहानी के बीच अब अलवर की अंजू और लाहौर के नसरुल्ला की लव स्टोरी की खूब चर्चा में है। कैसे एक राजस्थान की एक महिला पाकिस्तानी प्रेमी से मिलने के लिए अपने पति और बच्चों को छोड़कर देश की सीमा पार कर पाक पहुंच गई।

अलवर (राजस्थान). अलवर की रहने वाली अंजू पाकिस्तानी आशिक नसरुल्लाह की मोहब्बत में इस कदर दीवानी हुई कि वो अपने पति और बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान चली गई। अंजू ने एक तरफ पाक से वीडियो शेयर कई खुलासे किए हैं, तो वहीं अब अंजू के पति अरविंद ने भी अंजू के राज खोल ही दिए हैं। बच्चों ने मां से वापस लौटने की गुहार लगाई है। अंजू के पति अरविंद का कहना है कि उसे नहीं पता था कि अंजू पाकिस्तान में किससे मिलने जा रही है।

लॉकडाउन में अंजू को मिला पाकिस्तानी प्रेमी

अंजू के पति अरविंद ने बताया कि उनका जीवन अच्छा चल रहा था, अंजू भी कंपनी में काम करने जाती थी। छह और चौदह साल के बच्चों की अच्छी परवरिश चल रही थी, लेकिन लॉकडाउन में अंजू को फेसबुक का शौक चढ़ गया और इसी कारण अब हमारा जीवन बर्बाद हो गया। अंजू के पति अरविंद ने कहा कि उसे नहीं पता था कि जिस दोस्त से मिलने जा रही है वह पाकिस्तानी है और पुरुष है। अगर ऐसा पता होता तो वह अंजू को नहीं जाने देता। इस पूरे मामले में अब अलवर पुलिस भी जांच पड़ताल कर रही है।

रिश्तेदार अंजू से तोड़ चुके हैं रिश्ते

पुलिस ने बताया कि अंजू मूलरूप से एमपी के ग्वालियर की रहने वाली है। अरविंद यूपी के बलिया का रहने वाला है। दोनो करीब पंद्रह साल से भी ज्यादा समय से अलवर के भिवाड़ी में काम कर रहे हैं। 2025 में दोनो की मुलाकात हुई और 2007 में अंजू ने शादी कर ली। उसके बाद अंजू और अरविंद के दो बच्चे हुए। सब कुछ सही चल रहा था। फिर लॉकडाउन लग गया। अंजू फेसबुक पर बीजी रहने लगी। काम बंद हो गए। पता नहीं था कि वह पाकिस्तानी लोगों के संपर्क में है। अंजू के परिवार में उसके मामा का बयान भी आया है कि वे लोग पहले ही अंजू से सभी रिश्ते तोड़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें-कौन है अलवर की अंजू, बोली-पाकिस्तान के नसरूल्लाह से करती हूं मोहब्बत

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल