डूंगरपुर में बेणेश्वधाम के महंत पर हमला, जबड़े में आई चोट...कार का शीशा टूटा

Published : Nov 26, 2023, 10:10 AM ISTUpdated : Nov 26, 2023, 10:13 AM IST
bedeshwar dham mahant.

सार

राजस्थान के डूंगरपुर में बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज की कार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में उनके जबड़े में काफी चोट आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अहमदाबाद रेफर किया गया है।

डूंगरपुर। राजस्थान में क्राइम का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। डूंगरपुर में बीती रात बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज पर भी कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। उनकी कार पर पथराव किया गया जिसमें महंत का काफी चोट भी आई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अहमदाबाद रेफर किया गया है।

अच्युतानंद महाराज की कार पर पथराव
बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज पर कुछ बदमाशों ने शनिवार देर रात हमला कर दिया। महंत की कार पर अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। कार पर पत्थरबाजी की गई। महंत कार में अपने परिवार के साथ थे। हमले के दौरान के मुंह में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद महंत को अहमदाबाद रेफर किया गया है।

महंत अच्युतानंद महाराज परिवार संग सरोदा से लौट रहे थे 
वागड़ के प्रमुख तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज शनिवार को अपने घर सरोदा गए थे। वहां से रात में ही महंत अच्युतानंद महाराज, पत्नी और बच्चे के साथ वापस धाम के लिए कार से लौट रहे थे कि सरोदा के पास ही कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया। कार तेज कर भागने का प्रयास किया इस दौरान लोगों ने पथराव कर दिया।

हमले में महंत के जबड़े पर लगा पत्थर
हमले के दौरान एक पत्थर कार का कांच तोड़कर सीधा महंत के जबड़े में लगा जिसके बाद खून निकलने लगा। महंत बुरी तरह से घायल हो गए।  हालांकि कार लेकर चालक भागा और घायल महंत को सागवाड़ा में ही एक अस्पताल लेकर जाया गया। प्रथमिक उपचार  के बाद डॉक्टरों ने देर रात महंत अच्युतानंद महाराज को को अहमदाबाद रेफर कर दिया।

महंत पर हमला करने वाले बदमाशों के बारा में पुलिस पता लगा रही है। इसके लिए टीम बनाई गई है। पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है। वहीं घटना के बारे में महंत के भक्तों को पता चला तो उनमें भी रोष है। 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया
कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन, जयपुर में कर रहे भव्य शादी