बेटियों की शादी में भाईयों को न्यौता देने गई बहन की मौत, मां की खून से लथपथ लाश देख दोनों चीखने लगीं

Published : Nov 25, 2023, 05:00 PM IST
emotional story of Rajasthan Mother death before daughters marriage kpr

सार

राजस्थान से दुखद खबर सामने आई है। जहां एक बहन अपने दो बेटियों की शादी में भाईयों को भात भरने के लिए निमंत्रण देने के लिए गई थी। लेकिन रास्ते में ही एक्सीडेंट में उसकी मौत हो गई।

 

जयपुर. हरियाणा से राजस्थान आ रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिस ऑटो में वह सवार थी उस ऑटो में महिला के अलावा और चालक के अलावा दो अन्य व्यक्ति भी बैठे थे। जिसकी रेवाडी में क्रेन से टक्कर हो गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, तीन अन्य की हालत गंभीर है।

12 दिन बाद दोनों की होनी थी शादी

पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो पता चला कि जिस महिला की मौत हुई है, उनकी दो बेटियां हैं। दोनो की बारह दिन बाद शादी होनी है।  पुलिस ने बताया कि रेवाड़ी निवासी गायत्री देवी राजस्थान के कोटकासिम इलाके में रहने वाले अपने दो भाईयों के पास आ रही थी। इस दौरान गायत्री देवी के साथ उनके दो रिश्तेदार और सवार थे। साथ ही एक ऑटो चालक था। रेवाड़ी जिले के कसौल थाना इलाके से गुजरने के दौरान एक क्रेन ने ऑटो को टक्कर मार दी। क्रेन चालक फरार हो गया।

खबर लगते ही मचा कोहराम

गायत्री की दो बेटियों को जब मां की मौत के बारे में पता चला तो मानो कोहराम मच गया। कोटकासिम इलाके में गायत्री का पीहर था और यहां उसके तीन भाई रह रहे हैं। बहन उनके पास आती, लेकिन इससे पहले अब पूरा परिवार बहन की अर्थी में शामिल होने के लिए गया है। एक ही पल में खुशी का मौका गम के पहाड़ के नीचे दब गया।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

15 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR में बारिश, यूपी में भारी बारिश; महाराष्ट्र में भी अलर्ट
Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट