रामभक्त ने फ्री में चलाया ऑटो रिक्शा, फोन करते ही आ जाएगा आपके घर, कहीं भी छोड़ने का नहीं लगेगा एक भी पैसा

Published : Jan 22, 2024, 11:24 AM IST
Auto Rickshaw

सार

अयोध्या में रामलला के विराजमान होने की खुशी में एक ऑटो रिक्शा चालक ने अपने ऑटो को फ्री में चलाने का फैसला लिया है। रिक्शा चालक के इस फैसले से हर कोई उसका फैन हो गया है।

जोधपुर. देश राममय हो रहा है। दुनिया भर में आज का दिन विशेष तरीके से मनाया जा रहा है। ऐसे में लोग भी अपने अपने स्तर पर आज के दिन को विशेष बनाने में जुट गए हैं। ऐसे में जोधपुर का ये ऑटो वाला वायरल हो रहा है। ऑटो वाले राम लला के स्वागत की खुशी में लोगों को फ्री यात्रा करा रहा है। उसने अपने ऑटो पर पोस्टर लगाए हैं और उन पर अपना नंबर लिखा है बड़े अक्षरों में । ताकि लोग उसे फोन कर बुला सकें.....। ऑटो वाले का नाम भी विशेष है। उसका नाम धनराज दाधीच है।

जोधपुर में फ्री ऑटो सेवा

धनराज जोधपुर में करीब पंद्रह साल से ऑटो चला रहे हैं। वे मदेरणा कॉलोनी जोधपुर के रहने वाले हैं। उन्होनें अपने ऑटो पर पोस्टर लगाए हैं और उन पर अपने नंबर भी अंकित किए हैं। धनराज ने बताया कि ऑटो का इंधन टैंक फुल करा लिया है। जोधपुर में जो भी कॉल करेगा उसे फ्री यात्रा करांएगे। जो भी सवारी जहां भी छोड़ने को बोलेगी, वहां छोड़ देंगे।

ऐतिहासिक दिन को बनाया यादगार

धनराज ने कहा कि आज का दिन एतिहासिक है। इसे यादगार बनाने के लिए ऐसा कर रहा हूं। मैं अपने स्तर पर राम जी के लिए कुछ कर सकूूं तो यह खुशी की बात होगी। धनराज की इस पहल को जोधपुर में पंसद किया जा रहा है। लोग उनकी फोटो खींचकर वायरल कर रहे हैं। आज सवेरे सात बजे ही वे अपना ऑटो लेकर निकल चुके हैं।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल