लाखों लोगों के लिए जानना जरूरी: खाटूश्याम मंदिर दीपावली कब खुलेगा और कब होगा बंद

Published : Nov 09, 2023, 02:09 PM IST
BaBa Khatushyam temple

सार

राजस्थान का प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर दीपावली के दिन बंद रहेगा। सिर्फ दीपावली के दिन भक्त शाम 5 बजे बाद ही बाबा के दर्शन कर पाएंगे। वजह…दीपावली के पर्व पर खाटूश्याम की विशेष सेवा-पूजा होनी है। जिसके चलते 11 नवंबर की रात 10 बजे बंद कर दिए जाएंगे।

सीकर. केवल राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में खाटूश्याम मंदिर किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इस मंदिर में केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व के भी कई श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान का यह प्रसिद्ध मंदिर दीपावली के दिन बंद रहेगा। दीपावली के दिन यहां भक्त शाम 5 बजे बाद ही बाबा खाटूश्याम के दर्शन कर पाएंगे।

दीपावली पर बाबा की होती है विशेष पूजा

इस संबंध में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने आदेश जारी किया है। जिन्होंने आदेश में बताया है कि दीपावली के पर्व पर बाबा खाटूश्याम की विशेष सेवा-पूजा होनी है। जिसके चलते 11 नवंबर की रात 10 बजे बंद कर दिए जाएंगे। 12 नवंबर की सुबह से ही बाबा खाटूश्याम की विशेष सेवा पूजा की जाएगी। इसलिए मंदिर को शाम 5 बजे दर्शनों के लिए खोला जाएगा। आपको बता दे कि यह पहला मौका नहीं है जब खाटू श्याम मंदिर को कई घंटे तक बंद रखा जा रहा हो। इसके पहले अमावस्या के बाद बाबा श्याम का तिलक करने और अन्य पर्व पर विशेष सेवा पूजा करने के लिए बाबा खाटूश्याम के दर्शनों को बंद रखा जाता है।

करोड़ों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं...

आपको बता दे कि राजस्थान का यह मंदिर भले ही बेहद छोटा हो लेकिन यहां हर साल करोड़ों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। मंदिर में हर साल फाल्गुन महीने में लक्खी मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें करीब 50 लाख श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। 10 दिनों तक चलने वाले मेले में हजारों पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालते है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश