दीपावली के दिन भगवान खाटूश्याम की होती है विशेष सेवा पूजा, इस बार क्या है खास

Published : Nov 09, 2023, 02:02 PM ISTUpdated : Nov 09, 2023, 03:23 PM IST
khatushyam temple 1

सार

राजस्थान का प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर दीपावली के दिन शाम 5 बजे भक्तों के दर्शन के लिए खोला जाएगा। दीपावली के दिन विशेष पूजा के लिए बंद रखा जाएगा। शाम को भक्त दर्शन कर सकेंगे।

जयपुर। केवल राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में खाटूश्याम मंदिर किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इस मंदिर में केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व के भी कई श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान का यह प्रसिद्ध मंदिर दीपावली पर दिन में बंद रहेगा। दीपावली के दिन यहां भक्त शाम 5 बजे के बाद ही बाबा खाटूश्याम के दर्शन कर पाएंगे।

11 नवंबर की रात से 12 नवंबर शाम 5 बजे तक बंद
इस संबंध में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने आदेश जारी किया है। उन्होंने आदेश में बताया है कि दीपावली के पर्व पर बाबा खाटूश्याम की विशेष सेवा-पूजा होनी रहती है। इसके चलते 11 नवंबर की रात 10 बजे बंद कर दिया जाएगा।

12 नवंबर की सुबह दीपावली पर विशेष पूजा
12 नवंबर की सुबह से ही बाबा खाटूश्याम की विशेष सेवा पूजा की जाएगी। इसलिए मंदिर को शाम 5 बजे दर्शनों के लिए खोला जाएगा। आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब खाटू श्याम मंदिर को कई घंटे तक बंद रखा जा रहा हो। इसके पहले अमावस्या के बाद बाबा श्याम का तिलक करने और अन्य पर्व पर विशेष सेवा पूजा करने के लिए बाबा खाटूश्याम के दर्शन को बंद रखा जाता है।

पढ़ें राजस्थान के इस शहर में प्रशासन को चुनौती, 1100 मंदिरों में एक साथ हुआ हनुमान चालीसा का पाठ

मंदिर में हर साल दर्शन को आते हैं करोड़ों श्रद्धालु
राजस्थान का यह मंदिर भले ही बेहद छोटा हो लेकिन यहां हर साल करोड़ों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। मंदिर में हर साल फाल्गुन महीने में लक्खी मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें करीब 50 लाख श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। 10 दिनों तक चलने वाले इस लक्खी मेले में हजारों पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए जाते हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Heatwave Alert: यूपी का बांदा 47.6°C के साथ बना सबसे गर्म शहर, दिल्ली-एमपी समेत कई राज्यों में लू, मई में 50°C का खतरा
रील बनाने के चक्कर में सिर पर रखी 15 लीटर की केतली, इसके बाद हुआ भयानक-WATCH VIDEO