ना लोन की EMI चुकाई ना ही ब्याज भरा, एक झटके में काट दी बैंक एजेंट की गर्दन

Published : May 24, 2024, 02:45 PM IST
Banra News

सार

राजस्थान के बांरा से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक बैंक एजेंट की लोन लेने वाले युवक ने  हत्या कर दी। ना तो उसने ब्याज भरा और ना ही कोई ईएमआई उल्टा जो पैसे लेने आया उसे ही मौत के घाट उतार दिया।

बांरा. राजस्थान के बांरा जिले में तीन लोगों ने मिलकर एक रिकवरी एजेंट को मार दिया। उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई, उसकी गलती ये थी कि वह अपनी ड्यूटी कर रहा था। यानी रिकवरी का काम कर रहा था। किश्त नहीं देने पर बार बार तकाजा कर रहा था वो, लेकन उसे मार दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन हत्यारे पकड़े हैं।

हैवानों ने एक झटके में काट दिया गला

दरअसल सदर थाना इलाके में पुलिस ने आसीन मेघवाल, हरिराम मेघवाल, हेमराज मेघवाल को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी राकेश मेघवाल व भूपेंद्र मेघवाल की तलाश की जा रही है। दोनो फरार चल रहे हैं। इन पांचों ने मिलकर 28 साल के बुद्धिप्रकाश माली का गला काट दिया था। 21 मई की यह घटना थी। पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी और इस हत्याकांड को अब खोल दिया गया।

फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट था वो

पुलिस अफसरों ने बताया कि बुद्धिप्रकाश एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट का काम करता था। उसकी कंपनी से कुछ समय पहले राकेश मेघवाल ने लोन लिया था। लेकिन लोन की रकम की किश्त राकेश नहीं चुका रहा था। बुद्धिप्रकाश लगातार राकेश को किश्त के लिए फोन करता था। इसी बात से राकेश को गुस्सा आ गया। 21 मई को राकेश अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान बुद्धिप्रकाश का फोन आ गया। राकेश और बुद्धिप्रकाश के बीच कहासुनी हो गई।

लोन चुकाने बुलाया और काट डाली गर्दन

राकेश ने लोन की रकम देने के नाम पर उसे ठेके के पास बुला लिया। वहां सभी ने मिलकर बुद्धिप्रकाश को पीटा और बाद में उसका गला काटकर शव को खेत में ही फेंक दिया। इसके साथ ही बुद्धिप्रकाश से रिकवरी की करीब चालीस हजार रकम भी लूट ली। इस हत्याकांड का अब खुलासा किया गया। राकेश अभी फरार है। उसके तीन साथी पकड़े गए हैं।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 20 August 2026: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का खतरा, जानिए दिल्ली-NCR,महाराष्ट्र का हाल
Weather Update 19 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश, यूपी में भारी बारिश; बिजली गिरने का अलर्ट