दुल्हन के पिता ने दूल्हे के जोड़े-हाथ पैर, लेकिन वो नहीं माना, वजह बड़ी शर्मनाक...

Published : May 21, 2024, 05:22 PM IST
Bharatpur

सार

दहेज नहीं देने पर कई विवाह टूटने की खबरें आती हैं। जहां जरा सी लालच के चक्कर में दूल्हा दुल्हन को छोड़कर चला जाता है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के भरतपुर से सामने आया है। जहां कार नहीं मिलने पर दूल्हे ने शादी तोड दी।

जयपुर (राजस्थान). भरतपुर जिले के भुसावर इलाके में शादी से पहले हंगामा जो गया। दुल्हन के परिवार वाले, उसके पिता, परिवार के अन्य लोग दूल्हे और उसके पिता के हाथ-पैर जोड़ते रहे, लेकिन दूल्हा बिना दुल्हन लिए ही बारात लेकर रवाना हो गया। मामला जब ज्यादा बिगड़ गया तो देर रात इसकी सूचना पुलिस को दी गई। आज सवेरे परिवार थाने पहुंचा है और दूल्हा पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

शादी में जब हो गई मारपीट...

दरअसल भुसावर उपखंड की ग्राम पंचायत रंधीरगढ़ में सोमवार रात शादी थी। शादी के लिए शहर के बाहर से बारात आई थी। दुल्हन और दूल्हा पक्ष के बीच पहले ही लेन देन की तयपाई हो गई थी। दुल्हन पक्ष ने बताया कि पहले ही बता दिया था कि दहेज में क्या दे रहे हैं और दूल्हा पक्ष राजी हो गया था उसके बाद वे लोग बारात लेकर आए थे। लेकिन बारात जब कल रात पहुंची और हम स्वागत में जुट गए। पता चला कि दूल्हे के पिता ने कहा कि हमें अभी की अभी दो लाख 51 हजार रूपए नगर और एक कार चाहिए। अगर पैसा और कार देते हैं तो यह  शादी होगी अन्यथा शादी नहीं होगी।

महिलाओं को भी नहीं छोड़ा...

दुल्हन के पिता ने कहा कि दोनो पक्षों में हुई बातचीत के अनुसार ही शादी हो रही है और इसी अनुसार ही दहेज दे रहे हैं। लेकिन दूल्हे और उसके पिता ने दुल्हन पक्ष की एक नहीं सुनी। उसके बाद वे लोग बारात लेकर रवाना होने लगे। इस बीच दुल्हन पक्ष की कुछ महिलाओं ने जवाई को रोकने की कोशिश की तो आरोप है कि दूल्हा पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष की महिलाओं के साथ हाथापाई की, इसमें कुछ महिलाओं के चोट लगी है। बाद में वे लोग वहां से रवाना हो गए। अब भुसावर थाने में दूल्हा पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

16 सीटर जीप में सवार हुए 60 लोग, राजस्थान का यह जोरदार वीडियो देख लोग हैरान-Watch
गुड न्यूज: इस राज्य में 1000 युवाओं को पुलिस की नौकरी, आज ही मिलेंगे नियुक्ति पत्र