बाड़मेर की मार्मिक खबर : बॉयफ्रेंड की लाश से लिपट फूट-फूटकर रोती रही गर्लफ्रेंड

Published : Sep 21, 2025, 06:18 PM IST
Barmer News

सार

Barmer News  : राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक प्रेमी ने रविवार को सुसाइड कर लिया। खाना बना रही गर्लफ्रेंड ने जैसे ही खिड़की से देखा तो अंदर पंखे से उसका प्रेमी लटक रहा था। बॉडी को फर्श पर रखते ही प्रेमिका लाश से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी।

Rajasthan News : राजस्थान के बाड़मेर से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां एक युवक ने रविवार को सुसाइड कर लिया। वह प्रेमिका के साथ लिव- इन में रह रहा था। खाना बना रही गर्लफ्रेंड ने जैसे ही खिड़की से देखा तो अंदर पंखे से उसका प्रेमी लटक रहा था। यह नजारा देखते ही उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। उसने तुरंत युवक के परिवार को इसकी सूचना दी। युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बता दें कि बॉडी को फर्श पर रखते ही प्रेमिका लाश से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी।

घटना बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र की

दरअसल, यह घटना बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र के उण्डू गांव की हैं। जहां सुबह करीब 10 बजे शौकत खान (22) पुत्र अली खान के शव फंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच कर रहे शिव थाने के एसआई जालाराम ने बताया कि मृतक शौकत खान मूल रूप से शौकत खान झारखंड का रहने वाला हैं। लेकिन वह अपने बड़े भाई जुम्मा खान के साथ बाड़मेर में रहता था।

यह भी पढ़ें-कानपुर की शॉकिंग खुलासा: एक बॉयफ्रेंड की दो गर्लफ्रेंड, रोंगटे खड़े कर देगी ये लव स्टोरी

शौकत 2 महीने पहले प्रेमिका को लेकर यहां आया था

पुलिस ने बताया कि शौकत करीब 2 महीने पहले प्रेमिका को लेकर यहां आया था, फिर भाई के साथ ही रहने लगा। शौकत अपने बड़े भाई के साथ फर्नीचर का काम करता था।  पुलिस ने बताया कि अभी तक सुसाइड की वजह का पता नहीं चला है। परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। वहीं कारणों की जांच कर रही है।

कोटा की भावुक लव स्टोरी: सरकारी कर्मचारी ने किया सुसाइड, वजह गुजरात की इंस्पेक्टर

Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250. मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।

 

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट