राजस्थान में शादी के लिए बना स्कॉटलैंड का किला, रेगिस्तान में बसा शहर...दुनियाभर में हो रही चर्चा

वैसे तो राजस्थान रॉयल वेडिंग के लिए जाना जाता है। जहां सिलेब्रिटी शादी करने आते हैं। लेकिन बाड़मेर में ऐसी शाही शादी होने वाली है, जिसके चर्चे दुनियाभार में हो रहे हैं। जहां रेगिस्तान में स्कॉटलैंड का किला बनाया गया है।

Arvind Raghuwanshi | Published : Jan 26, 2023 7:10 AM IST / Updated: Jan 26 2023, 01:40 PM IST

16

राजस्थान हमेशा शाही शादियों के लिए जाना जाता है। कभी यहां करोड़ों रुपए खर्च कर बॉलीवुड सेलिब्रिटी की शादी होती है तो कभी यहां के रहने वाले मूलनिवासी ही अपनी शादी में इतना खर्च करते हैं कि वह चर्चा का विषय बना रहता है। इसी तरह की शादियों में एक नाम जुड़ा है पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के पोते की शादी का। शादी एक एनआरआई बिजनेसमैन की बेटी के साथ हो रही है। जिसके लिए करोड़ों रुपए खर्च कर स्कॉटलैंड के फोर्ट के आकार में टेंट बनाया जा रहा है।

26

यह शादी बाड़मेर के बूढ़ातला गांव में होगी। हेनरी बिजनेसमैन नवल किशोर गोदारा है। जिनकी बेटी रितु की शादी 27 जनवरी को बद्रीराम जाखड़ के पोते रामप्रकाश के साथ हो रही है। पिछले करीब 2 महीने से शादी के लिए टेंट का काम हो रहा है। 

36

इस शाही शादी में मेहमानों को आने के लिए पहली बार हेगिस्तान में हेलीपैड भी बनाया है। करीब 200 से ज्यादा मजदूर इस काम में लगे हुए हैं। पेंट को तैयार कर रहे डिजाइनर महेंद्र का दावा है कि राजस्थान में पहली बार किसी शादी में इस तरह का टेंट तैयार हुआ होगा।

46

आज और कल शादी के सारे फंक्शन होंगे। सभी फंक्शन के लिए अलग-अलग टेंट बनाया गया है। वही बारातियों के खाने की व्यवस्था भी एकदम अलग की गई है। इसका पूरा डिजाइन व्यापारी नवल किशोर की डिमांड पर ही किया गया है।

56


सबसे खास बात तो यह है कि इस शादी में आमंत्रण दिया गया है सीएम अशोक गहलोत मंत्री हेमाराम चौधरी सीएम के बेटे और आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत सहित राजस्थान के करीब 30 से ज्यादा विधायकों को।

66

बता दें कि बाड़मेर के ही रहने वाले n.r.i. नवल किशोर गोदारा करीब 25 साल पहले अफ्रीका चले गए थे। यहां उन्होंने पहले तो लोगों के काम किया इसके बाद माइनिंग कंस्ट्रक्शन के कामों से जुड़ गए। हालांकि n.r.i. होने के बाद भी उनका परिवार से जुड़ा काफी ज्यादा रहा। बताया जा रहा है कि शादी में केवल वीआईपी ही नहीं आम लोगों के खाने के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos